A bridge will be built on the Ib River: टीआरपी।जशपुर जिले के धौरासांड से दाईजबहार मार्ग पर ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्माण के लिए 9 करोड़ 18 लाख रुपए की प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की है। यह निर्माण कार्य निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। पुल बनने से ओड़िसा और झारखंड से सीधा संपर्क होगा। पुल बन जाने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आने जाने में सुविधा मिलेगी।
’मिलेगी आवागमन की बड़ी सुविधा’
इस उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के बाद फरसाबहार क्षेत्र के दाईजबहार, बरकशपाली, साजबहार, बामहनमारा, तपकरा से धौरासांड, खुटगांव, बनगांव, हेटघिंचा और तुबा जैसे गांवों की दूरी काफी कम हो जाएगी। ग्रामीणों को अब लंबी दूरी का आवागमन नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की भी बचत होगी।’ओडिशा और झारखंड राज्य से होगा सीधा संपर्क’
ईब नदी पर बनने वाला यह उच्च स्तरीय पुल केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। यह मार्ग छत्तीसगढ़ को सीधे ओडिशा और झारखंड राज्यों से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग बन जाएगा, इससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।


