"कच्चा बादाम" के बाद अब "मेरियो रैपर" ने जीता लोगों का दिल
"कच्चा बादाम" के बाद अब "मेरियो रैपर" ने जीता लोगों का दिल

नेशनल डेस्क। बीते कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर “कच्चा बादाम” गाना तेजी से वायरल हो रहा है। छोटे हो या बड़े, यहाँ तक की सेलिब्रिटी भी “कच्चा बादाम” में रील बनाने से खुद को रोक नहीं पाए। बादाम हो या चाय, चर्चा तभी होगी जब बेचने वाले का अंदाज अलग होगा।

कच्चा बादाम तो आप सबने बहुत सुन लिया लेकिन क्या आपने रैप वाली “पकी चाय” पी है? जी हाँ आजकल सोशल मीडिया पर एक चाय वाले का वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है। बता दें इसकी वजह उसकी चाय से ज्यादा उसका चाय बेचने का अंदाज है।

दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में भी एक ऐसा ही चाय वाला है जो अपने अनोखे अंदाज में चाय बनाने और बेचने के लिए मशहूर है। पटना में सोनू कुमार एक की चाय दुकान है जिसकी चाय के साथ-साथ उसके रैप को सुनने के लिए भी काफी लोग आते हैं।

See also  सर्बिया, इंडोनेशिया और मालदीव के नृतक दल राजधानी रायपुर पहुंचे

बता दें सोनू कुमार पटना के मुसल्लहपुर इलाके में ‘मेरियो रैपर कल्चर चाय कॉफी शॉप’ के नाम से एक चाय का ठेला चलाते है। चाय बेचने के अंदाज की बात करें तो सोनू चाय बनाते समय हमेशा ही रैप सॉन्ग गाकर अपने ग्राहकों को खुश करते है। सोनू के रैप सॉन्ग सुनाने और उसके चाय बनाने के अंदाज के कारण ही लोग उसे पसंद करते हैं।

लगी रहती है लोगों की भीड़

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सोनू की चाय में भी काफी स्वाद होता है। सोनू के ग्राहकों का कहना है कि सोनू की चाय भी स्वाद वाली रहती है और उसके बनाने का अंदाज भी अनोखा है। जिसके चलते चाय पीने के साथ साथ मनोरंजन भी हो जाता है। बता दें सोनू के इस अलग अंदाज के कारण उसके दूकान पर अक्सर लोगों की भीड़ देखी जाती है।

See also  Share Market: गिरावट के सिलसिले पर लगा ब्रेक, ऑटो, मेटल समेत सभी सेक्टर्स चमके, सेंसेक्स में 700 अंकों की उछाल, निफ्टी 17200 के करीब हुआ बंद

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।