टीआरपी डेस्क। ऑनलाइन ट्रेन टिकट लेने वालों के लिए एक अहम खबर है। अगर आप ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं तो जान लें कि टिकट बुक करने के नियमों में बदलाव आ गया है। अगर आपने इन नियमों का पालन नहीं किया तो हो सकता है कि आप ऑनलाइन टिकट बुक न कर पाएं।

दरअसल, अब आपको इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन की साइट से ऑनलाइन टिकट खरीदने से पहले मोबाइल नंबर और ईमेल का वेरीफिकेशन कराना होगा, इसके बाद ही आप टिकट बुक कर सकते हैं। बता दें कि यह नियम उनके लिए है जिन्होंने काफी लंबे समय से ऑनलाइन बुकिंग नहीं की है। हालांकि नियमित टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को इस प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा।

क्यों बनाया गया यह नियम?

दरअसल, कोरोना काल में जब ट्रेनों का संचालन बंद हुआ था उसके बाद कई लोगों के नंबर और आईडी में बदलाव भी हुआ। ऐसे में जिन लोगों ने लंबे समय से टिकट बुक नहीं किया खासकर उन लोगों को ध्यान में रख कर ये नियम आया है। IRCTC के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण की पहली व दूसरी लहर व उसके पूर्व से पोर्टल पर जो अकाउंट निष्क्रिय थे उसे सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है>

See also  Financial Sector Changes : नवंबर से बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में बड़े बदलाव, बिंदुवार देखें विवरण…

जानिए कैसे होगा वेरिफिकेशन?

  • जब आप आइआरसीटीसी पोर्टल पर लॉगइन करेंगे तो वेरीफिकेशन विंडो खुलती है।
  • इस पर पहले से रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर डालें।
  • अब बाई तरफ एडिट व दाई तरफ वेरिफिकेशन का विकल्प होता है।
  • एडिट विकल्प को चुन कर आप अपना मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस चेंज कर सकते हैं।
  • वेरिफिकेशन का ऑप्शन चुनने पर आपके नंबर पर एक OTP आएगा।
  • ओटीपी डालने पर आपका मोबाइल नंबर वेरीफाई हो जाता है।
  • इसी तरह ईमेल के लिए भी वेरिफिकेशन करना होगा।
  • ईमेल पर मिले ओटीपी के माध्यम से इसे वेरीफाई किया जाता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।