टीआरपी डेस्क। December Rule Change : हर नया महीना नियमों में नए बदलाव लेकर आता है। इसी सिलसिले में 1 दिसंबर से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से लेकर उनकी जेब पर पड़ेगा। नए महीने की शुरुआत में LPG की कीमतों के साथ-साथ कई तरह के आर्थिक, बैंकिंग, ट्रांजैक्सेशन और सर्विस से जुड़े नियम बदलते हैं।

कई बार ये बदलाव सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हैं तो कई बार कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी जोड़ देते हैं। इस कारण एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आपको हर महीने की शुरुआत में होने वाले बदलावों के बारे में पता होना जरूरी है ताकि आपको भविष्य में किन्हीं दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

  • आधार कार्ड का नया रूप

UIDAI आधार कार्ड को 1 दिसंबर से नए डिजाइन में जारी करने जा रहा है। अब तक आधार कार्ड पर नाम, पता और 12 अंकों का आधार नंबर जैसी जानकारी लिखी रहती थी। लेकिन नए रीडिजाइन्ड कार्ड में सिर्फ होल्डर की फोटो और एक QR कोड ही दिखेगा। बाकी सभी पर्सनल डिटेल्स QR कोड के अंदर होंगी, जिससे सुरक्षा और प्राइवेसी दोनों बढ़ेंगी।

  • LPG सिलेंडर की कीमत

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं। बीते महीने LPG की कीमतों में ₹6.50 की कटौती की गई थी। वहीं साल के आखिरी महीने में भी कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹10 का बदलाव देखने को मिला है।

  • UPS की डेडलाइन

यूनिफाइड पेंशन स्कीम की डेडलाइन को 30 सितंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर किया गया था। इस कारण 30 नवंबर तक सरकारी कर्मचारी NPS और UPS में से किसी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं। यदि डेडलाइन को नहीं बढ़ाया जाता है तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

  • लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशन जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने काआखिरी मौका अब खत्म हो चुका है। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डेडलाइन 30 नवंबर, 2025 तय की गई थी। यदि इसकी डेडलाइन भी नहीं बढ़ाई जाती है तो आपकी पेंशन रुक सकती है।

  • टैक्स से जुड़े नियम

यदि अक्तूबर के महीने में आपकी TDS की कटौती हुई है, तो आपके पास सेक्शन 194-IA, 194-IB, 194M और 194S के तहत स्टेटमेंट जमा करने का आखिरी मौका है। 1 दिसंबर के बाद आप इस काम को नहीं कर सकेंगे। वे टैक्सपेयर्स जिनको सेक्शन 92E के अंतर्गत रिपोर्ट को जमा करना था, उनके लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसकी डेडलाइन 30 नवंबर तय की थी।

  • एविएशन टर्बाइन फ्यूल के दाम

ATF यानी हवाई ईंधन की कीमतों में भी 1 दिसंबर को संशोधन किया गया है। जेट ऑयल की कीमतों में 1.45% का इजाफा दर्ज किया गया है। ATF महंगा या सस्ता होने का असर एयरलाइंस के खर्च और टिकट की कीमतों पर पड़ता है। छुट्टियों का सीजन चल रहा है, इसलिए मामूली बदलाव भी टिकट रेट में दिख सकता है।

  • कोटक महिंद्रा बैंक के SMS चार्ज

कोटक महिंद्रा बैंक 1 दिसंबर से हर SMS अलर्ट (30 से अधिक) पर 0.15 पैसे चार्ज करेगा। यह फीस IMPS, RTGS, ATM विड्रॉल और अन्य ट्रांजैक्शन से जुड़े SMS अलर्ट पर भी लागू होगी। हालांकि कुछ विशेष ग्राहकों को इस चार्ज से राहत दी गई है।

  • लेबर कोड लागू

नए लेबर कोड के तहत 1 दिसंबर से सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव देखने को मिलेगा। अब कुल वेतन का 50% हिस्सा बेसिक सैलरी माना जाएगा। इसके अलावा ग्रैचुटी अब 1 साल पूरा करने पर ही मिल सकेगी। इससे कर्मचारियों के PF और ग्रैचुटी दोनों में बढ़ोतरी संभव है।

  • SBI के 2 नए नियम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1 दिसंबर से 2 बड़े बदलाव कर रहा है।

  1. mCash सर्विस बंद: 30 नवंबर के बाद कस्टमर mCash से लेनदेन नहीं कर पाएंगे। इसकी जगह अब UPI, RTGS और NEFT जैसे विकल्प ही उपलब्ध होंगे।
  2. ATM ट्रांजैक्शन चार्ज में बदलाव: ATM से तय सीमा से ज्यादा लेनदेन करने पर लगभग ₹2 का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
  • ट्रैफिक और वाहन नियमों में अपडेट

December Rule Change : कई राज्यों ने नए ट्रैफिक नियम लागू किए हैं। ऑनलाइन चालान भुगतान पर अब अतिरिक्त प्रोसेसिंग फीस लग सकती है। PUC प्रमाणपत्र न होने पर भारी जुर्माने का प्रावधान लागू किया गया है।