0 ’रामानुजगंज-बलरामपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डी. एन. मिश्रा निलंबित’
DEO suspended: टीआरपी। निःशुल्क गणवेश वितरण कार्य में गंभीर अनियमितता एवं लापरवाही पाए जाने पर रामानुजगंज-बलरामपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डी. एन. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।


अजय कुमार मिश्रा को सौंपा अतिरिक्त प्रभार


जारी आदेश के अनुसार डी. एन. मिश्रा के स्थान पर सूरजपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। निलंबन अवधि में डी.एन. मिश्रा का मुख्यालय, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा (अम्बिकापुर) नियत किया गया है। निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

See also  नए साल से बदलेंगे 124 ट्रेनों के नंबर, रेलवे ने जारी की सूची, कोरोना काल से...

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।