SGB Scheme: गवर्नमेंट की इस स्कीम से 29 नवंबर से सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानें कितने प्रतिशत की मिल रही छूट
SGB Scheme: गवर्नमेंट की इस स्कीम से 29 नवंबर से सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानें कितने प्रतिशत की मिल रही छूट

नई दिल्ली: दिवाली के बाद लगातार सोने-चांदी के भाव में बढ़ोतरी हो रही थी। लेकिन आज सोने-चांदी में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, रोजाना की दरों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल ही जाता है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने के भाव में 0.25 फीसदी गिरावट देखने को मिली है। जबकि चांदी के दाम में 0.71 फीसदी फिसली है। (gold and silver price of today)

आज यानी 17 नवंबर को सोने के दाम में 0.25 फीसदी गिरकर ट्रेड कर रहा है। आपको बता दें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव सुबह 9 :10 बजे तक 131 रुपये गिरकर 52,931 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी का रेट आज 443 रुपये गिरकर 61,554 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

बता दें कि आज बाजार में सोने के दामों 52,950 रुपये पर खुला था। दिनभर के कारोबार के बाद फिर भाव 52,931 रुपए पर आ गया। वहीं चांदी 61,760 रुपये पर कारोबार कर रहा था और फिर 62,770 रुपये तक गया। लेकिन बाद में भाव थोड़ा गिरकर 61,554 रुपये हो गया. यानी आअज बाजार में सुस्ती दिख रही है।

See also  Gold Buying Tips: धनतेरस-दिवाली पर गोल्ड खरीदते वक्त इन बातों का रखे ध्यान,नहीं होगी धोखाधड़ी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर