फैंस ने किंग खान के "पठान" पर जताई नाराजगी, किया "द कश्मीर फाइल्स" का समर्थन

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान (शाहरुख़ खान) की फिल्म “पठान” को सोशल मीडिया पर नाराजगी झेलनी पड़ रही है। दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म “पठान” का ट्रेलर जारी हुआ था और फैंस भी SRK की फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन आज अचानक सोशल मीडिया पर SRK की “पठान” को बायकॉट करने की मांग की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ “द कश्मीर फाइल्स” देखने की अपील की जा रही है।

ट्विटर पर फैंस लगातार पठान बायकॉट करने के लिए ट्वीट कर रहे है और लगातार पठान बायकॉट ट्रेंड हो रहा है।

पठान समेत पुरे बॉलीवुड को बायकॉट करने की हो रही मांग:

इन दिनों देशभर में विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” छाई हुई है। एक तरफ यह फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों की सच्ची कहानी बयां करती है तो वही दूसरी तरफ इसे देखने के बाद लोग बेहद भावुक हो जाते है। लेकिन इस फिल्म को लेकर किसी भी बॉलीवुड सेलेब्स की कोई प्रतिक्रिया न आने के कारण ट्विटर पर यूजर्स अपनी नाराजगी जता रहे है। इसके कारण शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ समेत पूरे बॉलीवुड को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

See also  राज्योत्सव पर जिलों में 5 नवम्बर को होगा समारोह का आयोजन, मुख्य अतिथियों की सूची जारी की सरकार ने…

“द कश्मीर फाइल्स” का समर्थन, #बायकॉट पठान ट्रेंडिंग:

ट्विटर पर बायकॉट पठान हैशटैग के साथ एक यूजर ने लिखा कि “हले ही बॉलीवुड, सभी खान, कपूर, रोशन, दीपिका, रणवीर, के जौहर का बहिष्कार कर चुके हैं। जाइए और ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखिए और उनके काम का समर्थन कीजिए। पहले ही देख चुके हैं, फिर से देखेंगे।” इसके आलावा एक दूसरे यूजर ने अमिताभ बच्चन के KBC की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “फिल्म पर चुप हैं बॉलीवुड के बड़े सितारे…”द कश्मीर फाइल्स”।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।