A symbolic view of gold jewelry and gleaming coins.
New prices for gold and silver are determined amidst the daily fluctuations in the bullion market.

नेशनल डेस्क। त्योहारी सीजन के बाद अब शादी का मौसम शुरू हो चुका है, और इस बीच सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। 7 नवंबर को 22 कैरेट सोने की कीमत स्पॉट मार्केट में 73,470 रुपये प्रति तोला तक गिर गई, वहीं चांदी की कीमत 91,700 रुपये प्रति किलो रही।

सोने और चांदी में गिरावट

30 अक्टूबर को सोने के दाम 75,800 रुपए प्रति तोला थे, जबकि चांदी एक लाख रुपए प्रति किलो बिक रही थी। इस हिसाब से सोने की कीमतों में 2,300 रुपए प्रति तोला की गिरावट आई है, वहीं चांदी लगभग 8,300 रुपए सस्ती हो गई है।

शादी सीजन में राहत

नवंबर और दिसंबर के महीने में भारत में लगभग 48 लाख शादियां होने वाली हैं। ऐसे में बढ़ती सोने-चांदी की कीमतों को लेकर लोग चिंतित थे। लेकिन अमेरिकी चुनावों के नतीजे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है, जिससे शादी करने वाले जोड़ों को राहत मिली है।

भारत में औसतन एक शादी में 20 से 30 फीसदी खर्चा गहनों पर होता है। यदि दुल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों की तरफ से 10-10 तोला सोना खरीदा जाए, तो एक शादी में लगभग 46,000 रुपए की बचत हो सकती है।

MCX पर सोने की कीमतें

हालांकि, आज MCX पर सोना मंदी के साथ कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट सोने की कीमत 76,426 रुपए है, जबकि स्पॉट मार्केट में सोना 89,000 रुपए प्रति तोला बिक रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। चीन की सरकार द्वारा 1.4 ट्रिलियन डॉलर का वित्तीय पैकेज और अमेरिका फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की जा सकती है, जिसका सीधा असर बाजार में सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ेगा।

इसलिए, सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट का फायदा उठाते हुए, मौजूदा स्तरों पर खरीदारी करने का यह अच्छा मौका हो सकता है।