Box Office Clash : "KGF-2" से टकराएगी शाहिद की "जर्सी", विजय की "बीस्ट" भी करेगी मुकाबला

मनोरंजन डेस्क। इस साल कई रोमांचक फिल्में आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। कुछ महीनों पहले थलपति विजय और पूजा हेगड़े की फिल्म “बीस्ट” के निर्माताओं ने यह जानकारी दी थी कि इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में आने वाली है। “बीस्ट” तमिल न्यू ईयर वीकेंड पर 13 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।

KGF-2/Jersey/Beast में होगा टकराव

अप्रैल में थलपति विजय की फिल्म “बीस्ट”, यश की फिल्म “केजीएफ-2” और शाहीद कपूर की फिल्म “जर्सी” तीनों आपस में टकराएंगी। दर्शकों को इन तीनों फिल्मों की शानदार फैन फॉलोइंग है। इससे यह बात स्पष्ट है कि तीनों फिल्मों में टकराव दिलचस्प होगा।

14 अप्रैल को सिनेमाघरों में छाएगा केजीएफ चेप्टर 2

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी केजीएफ चेप्टर 2 ‘होम्बले फिल्म्स’ के बैनर तले विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित, पीरियड एक्शन फिल्म इस साल 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में आग लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें KGF चैप्टर 2 कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर 27 मार्च 2022 को रिलीज किया जाएगा।

See also  Trending News: अंगारों पर चलकर हुआ दूल्हा-दुल्हन का गृह प्रवेश, रायगढ़ में अग्नि परीक्षा की अनोखी परंपरा

यश और शाहिद होने आमने-सामने

एक ओर जहां 14 अप्रैल को केजीएफ चेप्टर 2 रिलीज होने वाली है, वहीं दूसरी ओर, शाहिद कपूर की ‘जर्सी’ भी 14 अप्रैल को ही रिलीज होगी। जर्सी तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म का रीमेक है। बता दें कि इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और शाहिद के पिता पंकज कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। निर्देशक गौतम तिन्ननुरी ने इसे 14 अप्रैल को रिलीज करने का निर्णय लिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।