Health Tips : अपने बिजी लाइफ में खुद को रखें हेल्दी, Body Detox के लिए इन 5 चीजों को डाइट में जरूर करें शामिल

स्वास्थ्य डेस्क। व्यस्तता भरी दिनचर्या में खुद को स्वस्थ रखना आसान नहीं है। लोग आजकल खुद को हेल्दी रखने के लिए कई तरह से घरेलु नुस्खे अपनाने लगे है। जैसी कि आपको स्वस्थ और फिट (Healthy and Fit) रहने के लिए जितना जरुरी योग, व्यायाम और एक्सरसाइज है उतना ही जरुरी अच्छा खान-पान भी है। इसलिए समय-समय पर आपको डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जिससे आपकी बॉडी डिटॉक्स हो और खून साफ होता रहे।

शरीर को स्वस्थ रखने और ऑक्सीजन को सभी अंगो तक पहुंचाने के काम खून (Blood) ही करता है। अक्सर खाने के साथ हम ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिससे हमारे शरीर को नुकसान होता हैं। ऐसे तत्वों को टॉक्सिन्स कहते हैं, जिन्हें शरीर से बाहर निकालना जरूरी होता है। आज हम आपको ऐसे ड्रिक्स के बारे में बताएंगे जिससे आप अपनी बॉडी को आसानी से डिटॉक्स (Detox) कर सकते हैं। इससे आपका खून भी साफ होगा और आप लंबे समय तक हेल्दी भी रहेंगे।

See also  26 जनवरी को राजिम नवापारा में निकलेगी "किसान तिरंगा ट्रेक्टर रैली" : दूसरे चरण के देशव्यापी किसान आंदोलन की है तैयारी...

धनिया-पुदीने की जोड़ी करेगी मदद

हरा धनिया बहुत गुणकारी माना जाता है। हरे धनिये से खून साफ करने में मदद मिलती है। वहीं पुदीना भी पेट संबंधी बीमारियों के लिए फायदेमंद है। आप धनिया और पुदीने की पत्तियों की चाय बनाकर पी सकते हैं। एक बर्तन में 1 गिलास पानी लें और उसमें थोड़ी सी पुदीने की पत्तियां और धनिया की पत्तियां डाल दें। इसे 10 मिनट तक उबालने के बाद चाय की तरह गुनगुना पी लें। सुबह धनिया पुदीने की चाय बहुत फायदा करती है।

तुलसी वाली चाय से होगा खून साफ

तुलसी के पत्ते शरीर को नैचुरली डिटॉक्स करते हैं। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण भी होते हैं। रोजाना तुलसी की 8-10 पत्तियां खाने से खून साफ होता है। आप सुबह शाम की चाय में भी तुलसी के पत्ते डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी वाली चाय बनाने के लिए एक गिलास पानी में 10-15 तुलसी की पत्तियां डालकर 10 मिनट तक पका लें। अब इस पानी को छानकर चाय की तरह पी लें।

See also  राज्य शासन ने NRI सेल का किया गठन, पल्लव शाह बनाये गए समन्वयक

नींबू के ये गुण हैं फायदेमंद

विटामिन सी से भरपूर नींबू में मौजूद एसिडिक गुण खून की गंदगी को भी साफ करते हैं। नींबू में कई प्राकृतिक और औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। रोज एक ग्लास नींबू पानी पीने से खून साफ होता है। इससे खराब टॉक्सिन्स टायलेट के जरिए बाहर निकल जाते हैं। रोज सुबह उठकर खाली पेट एक ग्लास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस घोलकर पिएं। इससे आपका खून तो साफ होगा ही साथ ही आपको विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में मिल जाएगी।

गुड़ टॉस्किन को निकालता है बाहर

सर्दियों में अदरक और गुड़ की चाय शरीर को गर्म रखती है। इससे खून भी साफ होता है। रात को खाना खाने के बाद गुड़ खाने से खाना अच्छी तरह पचता है। गुड़ शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देता है। खून साफ करने के लिए आपको गुड़ और अदरक की चाय पीनी चाहिए। इसके लिए 1 बड़े कप पानी में थोड़ी सी अदरक घिसकर या कूचकर डालें और एक छोटा टुकड़ा गुड़ का डालें। इसे 5-6 मिनट पकाएं और फिर छानकर पी लें। ये सर्दी जुकाम में भी बहुत फायेदमंद है।

See also  कोरोना के बाद फेफड़े खराब करने आया प्रदूषण, फेफड़ों की सफाई करती हैं ये चीजें

इन सब्जियों की स्मूथी जरूर करें ट्राय

शरीर से विषाक्त निकालने और खून साफ करने के लिए आपको पालक, चुकंदर, लहसुन, अदरक, ब्रोकली जैसी हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इनके सेवन से खून साफ होता है। आप इन सब्जियों को उबाल कर खा सकते हैं या फिर मिक्स करके स्मूदी बनाकर खा सकते हैं। स्मूदी बनाने के लिए थोड़ी-थोड़ी सभी सब्जियां लेकर आधा गिलास पानी में डालकर ग्राइंडर में पीस लें। अब इसमें थोड़ा सा काला नमक और नींबू भी डालकर पी लें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।