जानें क्या है भारत में आ रही ब्लैक कोकीन, जिसे स्निफर डॉग भी सूंघ कर नहीं पकड़ सकता

टीआरपी डेस्क। हाल ही में बोलीविया से मुंबई पहुंची एक महिला के पास से नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने 3.2 किलो ब्लैक कोकीन पकड़ा है। NCB को सूचना मिली थी कि एक दक्षिण अमेरिकी नागरिक के जरिये ड्रग मुंबई पहुंचेगा।

जैसे ही संबंधित महिला भारत पहुंची उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान एनसीबी की टीम को 12 पैकेट ब्लैक कोकीन मिली। बता दें कि यह पहला ऐसा मामला है जब देश में ब्लैक कोकीन मिली है।

क्या है ब्लैक कोकीन

ब्लैक कोकीन एक दुर्लभ ड्रग है जो कि यह सामान्य कोकीन और कई तरह के केमिकल का मिलाजुला रूप है। मिली जानकारी के अनुसार यह दक्षिण अमेरिका के ड्रग पैडलकर के जरिए भारत पहुंच रही है। देखने में यह चारकोल की तरह ही नजर आती है। इसे कोकीन हाइड्रोक्लोराइड या कोकीन बेस कहा जाता है। इसे कोयला, कोबाल्ट, एक्टिवेटेड कार्बन या आयरन सॉल्ट जैसी चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। ताकि इसका रंग बदल सके।

See also  देश में और चलाए जाएंगे 50 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन-अश्वनी वैष्णव

इसे पकड़ पाना क्यों है मुश्किल?

स्निफर डॉग भी इस ब्लैक कोकीन को सूंघ पर पता नहीं लगा पाता। जिसकी एक खास वजह है। इस कोकीन की गंध को न्यूट्रल कर इसका रंग बदल दिया जाता है। रंग इसलिए बदलते हैं ताकि जब इसका कलर टेस्ट किया जाए तो यह उसको भी मात दे सके। साथ ही इसमें कई रसायनों को मिलाया जाता है ताकि इसमें से आने वाली खास तरह की गंध खत्म हो जाए। वजह है कि कई चेक पॉइंट्स के बावजूद गंध न आने पर स्निफर डॉग भी इसे नहीं सूंघ पाते।

भारत कैसे पहुंच रही कोकीन?

इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कोकीन पहुंचने का सबसे बड़ा सोर्स है दक्षिण अमेरिकी देश। बता दें कि यहां कोका प्लांट अधिक संख्या में पाए जाते हैं। आमतौर पर जितने भी ड्रग्स का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है उसमें कोकीन सबसे महंगी है। हाई क्लास सोसायटी नशे के लिए इसका ही इस्तेमाल करती है।

See also  Rajkot Earthquake : गुजरात के राजकोट में लगातार भूकंप के झटके, 11 घंटे में 7 बार हिली धरती, स्कूलों में छुट्टी, दीवारों में आईं दरारें

खतरनाक है ब्लैक कोकीन

ब्लैक कोकीन में कई तरह के ड्रग्स का इस्तेमाल होता है इसलिए यह ज्यादा खतरनाक है। आमतौर पर इसे लेने वालों में सिरदर्द या उल्टी हो सकती है। साथ ही बैक्टीरियल इंफेक्शन, हार्ट अटैक, हेपेटाइटिस बी और सी का खतरा रहता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।