Rural Industrial Park Got Wings To The Spirits-अमारी भाजी, आम और बेल का शरबत, तेन्दू की आइसक्रीम बानी ब्रांड
Rural Industrial Park Got Wings To The Spirits-अमारी भाजी, आम और बेल का शरबत, तेन्दू की आइसक्रीम बानी ब्रांड

विशेष संवादाता

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महती योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीण और गांव की महिलाओं को मिल रहा है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क शासन की रीपा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में समूह की महिलाओं एवं उद्यमियों के चेहरों पर विकास की चमक ला रही है। लघु उद्यम को बढ़ावा देने की यह सार्थक पहल प्रभावी साबित हो रही है। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कलकसा के रीपा गौठान में बेहतरीन अधोसंरचना का निर्माण किया गया है। हर्बल सॉफ्ट ड्रिंक यूनिट, कारपेंटर यूनिट, फ्रूट आईसक्रीम यूनिट, नमकीन उद्योग, गोबर पेंट निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, सिलाई यूनिट के लिए वर्कशेड बनाए गए हैं।

योजना के तहत मिक्चर-नमकीन निर्माण के लिए मशीन का सेटअप लगा है तो गोधन न्याय योजना के तहत गौठान में 2359.38 क्विंटल गोबर की खरीदी से किसानों एवं पशुपालकों को 4 लाख 71 हजार रूपए का फायदा भी मिला है। वहीँ वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री से समूह की महिलाओं को 2 लाख 60 हजार रूपए की आमदनी हुई है। किसानों एवं पशुपालकों को 4 लाख 71 हजार रूपए का फायदा हुआ है। सॉफ्ट ड्रिंक से लगभग 17 हजार की आमदनी हुई है।

See also  भिलाई में आज ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमबी एंड एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन का उद्धाटन करेंगे CM भूपेश बघेल

पूरा सेटअप मिला तो महिलाएं बन गेन उद्यमी

जय मां दुर्गा स्वसहायता समूह की 10 महिलाएं मिलकर नमकीन निर्माण का कार्य कर रही है। जिसमें ड्रायर मशीन, मिक्चर निकालने तथा तेल छानने की मशीन 6 लाख 32 हजार रूपए की लागत से लगाई गई है। वहीं दाल पीसने की मशीन भी लगी है। श्रीमती संतोषी उईके ने बताया कि सभी महिलाएं यहां संगठित होकर कार्य कर रही हैं। श्रीमती महेश्वरी ने कहा कि घर के पास ही रोजगार का अवसर मिल गया है। अब धूप में नहीं जाना पड़ता। वर्क शेड में छांव में बैठकर सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं। आमीन माता स्वसहायता समूह की गुनी बाई ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत यहां गौठान में 2359.38 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। जिससे किसानों एवं पशुपालकों को 4 लाख 71 हजार रूपए का फायदा हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री से उन्हें 2 लाख 60 हजार रूपए की आमदनी हुई है।

See also  Pradeep Mishra Shiva Mahapuran: पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा स्थल में चेन स्नेचिंग करने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।