Spread In The Streets Of The Corporation - निगम और ट्रेफिक पुलिस की शह पर सड़क में फैला पसारा
Spread In The Streets Of The Corporation - निगम और ट्रेफिक पुलिस की शह पर सड़क में फैला पसारा

विशेष संवादाता, रायपुर

निगम महज़ टैक्स लेकर, ट्रेफिक पुलिस यदाकदा चालानी कार्रवाई करके निगम की सड़कों को भगवन भरोसे छोड़ रखा है। जहां से कभी कार निकल जाती थी आज दुपहिया वाहनों की आवाजाही भी नामुमकिन है। यह कहना गलत नहीं होगा कि अघोषित तौर पर टिकरापारा हटरी से लेकर मठपारा का रास्ता अवैध बाजार चलाने वालों के हाथों में है।

हटरी से सिद्धार्थ चौक और हटरी से हरदेलाला मंदिर मार्ग पर ठेले, खोमचों, सब्जी का पसारा फैलाये लोगों ने यातायात के लिए भयावह स्थिति पैदा कर दिया हैं। आलम यह है कि सड़क-गलियों को बंद कर धंधा कर रहे लोगों को वार्ड पार्षद, जोन कमिश्नर और यातायात पुलिस भी कार्रवाई के बदले मुंह बाय देख रहे हैं।

टिकरापारा हटरी में अमर प्रोविजन से लेकर मंदिर तक की आधी गली और आधी सड़क घेरकर दुकानदारी करने वालों से वहां रहने वाले भी घबराने लगे हैं। गली के गुंडों का इतना खौफ है कि गली बंद कर स्थाई दुकान चलने पर भी कोई रोक नहीं पता। पार्षद, निगम के कब्ज़ा तोड़ने वाले दस्ते तक यहां कार्रवाई से खौफ खाते हैं। अगर ऐसा नहीं है तो वर्षों से हटरी में लग रहा बाजार अब क्यों परेशानी का सबब बन रहा इस सवाल में ही जवाब छिपा है। हटरी की तस्वीरें और वीडियो देखने से साफ हो जाता है कि गलियों, पक्की स्थाई दुकानों के सामने कब्ज़ा जमाकर बैठे कब्जेधारी खुलकर दादागिरी में उतारू हैं।

See also  MLA & Minister Missing From Saja Burning Area - साजा विधायक और मंत्री रविंद्र चौबे नदारद, BJP हावी

सड़क पर पसारा फैलाये लोगों में ज्यादातर वार्ड वाले हैं और कुछ सालों से वहां दुकानदारी कर रहे है। वोट की राजनीती के अलावा टैक्स के नाम पर वसूली कर जिम्मेदारियों से इतिश्री करने वाले इन्हे नाराज़ करने की बजाय हार मान चुके हैं। सुबह 7 बजे से 11 और शाम 4 से 9 बजे तक बेलगाम दुकानदारों की वजह से आम राहगीरों और हटरी की गलियों से निकलना कितना दूभर है यहां रहने वालों से पूछा जा सकता है।

5 साल बाद भी पाटा आवंटन नहीं

पार्षद सतनाम सिंह पनाग के समय हटरी में निगम की तरफ से करीब 1 करोड़ की लागत से सब्जी और मटन-मछली बेचने वालों के लिए अलग अलग पाटा निर्मित हो चूका है। लेकिन, 5 साल बाद भी आवंटन लटका हुआ है। सूत्रों की माने तो पूर्व पार्षद चाहता है उसके हाथों आवंटन हो जबकि वर्तमान में बीजेपी पार्षद सड़क में ही बैठे लोगों से हारकर यातायात के लिए चुनौती पैदा कर रहा है। बताते हैं कि जितनी दुकाने नहीं उससे ज्यादा दावेदार खड़े हो गए हैं।

See also  नगरीय निकाय 2025: राजधानी के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी, देखे पूरी लिस्ट...

पार्षद चंद्रपाल धनगर का यह है कहना

हटरी में दो बाजार व्यवस्था के तहत पक्की दो मंजिला पाटा व्यवस्था दी गई है। लेकिन आवंटन संख्या उपलब्ध दुकान संख्या से दुगनी है इसलिए मुश्किलें हैं। तीन जोन कमिश्नर और महापौर से लेकर निगम तक को उचित माध्यमों से जानकारी देने के बाद भी आवंटन नहीं हो सका है। सड़क में पसारा फैलाकर बैठने वालों की संख्या बढ़ी है क्योंकि सभी दुकान पाटा आवंटन चाहते हैं। जिन लोगों ने सड़क और गली में कब्ज़ा कर यातायात बाधित किया है और स्थाई दुकान बनाकर कब्ज़ा किये हैं उन्हें चेतावनी दी जाएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।