खुद को विष्णु का ‘कल्कि अवतार' बताने वाले इंजीनियर की धमकी- ग्रेच्युटी दो वरना दुनिया में सूखा ला दूंगा

नई दिल्ली। गुजरात में खुद के भगवान विष्णु का अंतिम अवतार ‘कल्कि’ होने का दावा करने वाले एक पूर्व कर्मचारी रमेशचंद्र फेफर ने चेताया है कि उनकी ग्रैच्युटी जल्द से जल्द जारी की जाए वरना वह अपनी ‘‘दिव्य शक्तियों” का इस्तेमाल करके इस साल दुनिया में गंभीर सूखा ला देंगे।

लंबे समय तक ऑफिस नहीं आए

दरअसल ‘कल्कि’ होने का दावा करने वाला ये शख्स लंबे समय तक ऑफिस नहीं आया, इसके चलते फेफर को सरकारी सेवा से समय से पहले रिटायर कर दिया गया था।

‘मुझे परेशान कर रहे सरकार में बैठे राक्षस’

बताते चले कि फेफर राज्य के जल संसाधन विभाग के सरदार सरोवर पुनर्वास एजेंसी में अधीक्षण अभियंता के तौर पर वडोदरा कार्यालय में पदस्थ था। एक जुलाई को जल संसाधन विभाग के सचिव को लिखे पत्र में फेफर ने कहा कि ‘‘सरकार में बैठे राक्षस” उनकी 16 लाख रुपए की ग्रैच्युटी और एक वर्ष के वेतन के रूप में 16 लाख रुपए रोककर उनको परेशान कर रहे हैं।

See also  राज्यसभा चुनावः अब गुजरात में जोड़तोड़ शुरू, कांग्रेस के 5 विधायकों ने दिया इस्तीफा, पार्टी ने 14 विधायकों को जयपुर भेजा

‘परेशान किया तो धरती पर सूखा ला दूंगा’

फेफर ने कहा कि उन्हें परेशान किया जा रहा है जिस कारण वह धरती पर भीषण सूखा ला सकते हैं क्योंकि वह भगवान विष्णु के दसवें अवतार हैं जिसने ‘सतयुग’ में शासन किया था।

बता दें कि आठ महीने में केवल 16 दिन ऑफिस आने के लिए उन्हें 2018 में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जल संसाधन विभाग के सचिव एम के जाधव ने कहा, ‘‘फेफर कार्यालय आए बगैर वेतन की मांग कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि उन्हें सिर्फ इसलिए वेतन दिया जाना चाहिए कि वह ‘कल्कि’ अवतार हैं और धरती पर वर्षा लाने के लिए काम कर रहे हैं और उनके कारण ही पिछले दो साल बारिश हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।