X and Instagram Outage India Feb 5 2026.

भारत में गुरुवार (5 फरवरी) को शाम 4 बजे के करीब लोकप्रिय प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) अचानक डाउन हो गया। इससे पहले आज सुबह ही दुनिया भर में इंस्टाग्राम की सेवाएं भी बाधित रही थीं। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, हजारों यूजर्स ने लॉगिन और फीड रिफ्रेश करने में आ रही दिक्कतों की शिकायत दर्ज कराई है।

X वेबसाइट पर सबसे ज्यादा असर

डाउन डिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, X के डाउन होने की सबसे ज्यादा रिपोर्ट्स दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से आई हैं।

  • लगभग 64% यूजर्स ने वेबसाइट वर्जन में समस्या बताई है।
  • 23% यूजर्स को मोबाइल एप चलाने में दिक्कत आ रही है।
  • यूजर्स को स्क्रीन पर लगातार “Something went wrong. Try reloading” का मैसेज दिखाई दे रहा है।

सुबह इंस्टाग्राम ने भी दिया झटका

बता दें कि आज सुबह करीब 7:00 बजे से इंस्टाग्राम भी तकनीकी खराबी का शिकार रहा। विशेष रूप से डेस्कटॉप और ब्राउजर पर इंस्टाग्राम चलाने वाले यूजर्स को भारी परेशानी हुई। करीब 10,000 से ज्यादा लोगों ने लॉगिन एरर की शिकायत की। हालांकि, मेटा (Meta) की ओर से इस आउटेज के कारणों पर अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।