टीआरपी डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखकर रूह कांप जाए। दावा किया जा रहा है कि भारत में ज़ॉम्बी ड्रग (Zombie Drug) ने दस्तक दे दी है। दरअसल, बिहार, बेंगलुरु, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों से ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिनमें लोग सड़कों पर बेसुध, बेजान और अजीबोगरीब मुद्रा में घंटों खड़े या लेटे नजर आ रहे हैं। हालांकि टीआरपी इन वीडियोज़ की पुष्टि नहीं करता है।

क्या है यह Zombie Drug का मायाजाल?

बता दें कि यह कोई आधिकारिक नाम नहीं बल्कि एक Slang यानी बोलचाल का शब्द है। ग्राउंड सूत्रों की मानें तो इसमें मुख्य रूप से Xylazine (जो जानवरों को बेहोश करने के काम आता है) और Fentanyl जैसे खतरनाक सिंथेटिक ओपिओइड्स का मिश्रण होता है। गौरतलब है कि नशे के सौदागर इसे अवैध रूप से मिलाकर तैयार करते हैं, जो सीधा इंसान के नर्वस सिस्टम पर हमला करता है।

See also  छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी में बड़ा फेरबदल: भृत्य-चौकीदार बनने के लिए भी अब 12वीं पास होना जरूरी, देखें पूरी योग्यता की लिस्ट

शरीर बन जाता है जिंदा लाश

सूत्रों ने बताया कि इस ड्रग का असर इतना खतरनाक है कि इसे लेने वाला व्यक्ति अपनी सुध-बुध खो बैठता है। इसकी कुछ डरावनी निशानियां ये हैं शरीर पर से नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो जाता है।

  • इंसान घंटों तक एक ही स्थिति में ज़ॉम्बी की तरह जड़ खड़ा रह सकता है।
  • व्यक्ति को गहरे मतिभ्रम (Hallucinations) होते हैं और पूरा शरीर सुन्न पड़ जाता है।
  • लगातार सेवन से शरीर पर गहरे घाव और इन्फेक्शन होने लगते हैं, जो सड़न पैदा करते हैं।

चंडीगढ़ और बेंगलुरु से आए वीडियो के बाद देश के कई राज्यों में पुलिस और हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट मोड पर है। हालांकि, अभी तक छत्तीसगढ़ में ऐसे किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि Xylazine इंसानों के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है और इसका ओवरडोज सीधा मौत की वजह बनता है।

See also  'डूम्सडे क्लॉक': जानें क्या है परमाणु वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।