रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फ़िलहाल लॉकडाउन को अभी और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। रायपुर में आज 28 सितबर तक लागू सख्त लॉकडाउन की मियाद पूरी होने वाली है, यानि कल 29 सितम्बर से रायपुर एक बार फिर अनलॉक हो जाएगा। इसके साथ ही सभी दुकानें एक बार फिर से खुलने लगेगी। कोरोना संक्रमण की स्थिति और लॉकडाउन की समीक्षा के बाद फ़िलहाल लॉकडाउन को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि रायपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए 21 सितम्बर की रात 9 बजे से 28 सितंबर तक टोटल लॉकडाउन लगाया गया था. इस दौरान लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया गया। इसी बीच रायपुर में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने को लेकर अटकलें चल रही थी। लेकिन इन अटकलों पर विराम लग गया है। 29 सितम्बर से रायपुर का बाजार फिर से गुलजार रहेगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  अम्बिकापुर इंजीनियरिंग कॉलेज के 100 सीटर बालक छात्रावास भवन का लोकार्पण

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।