Power Company Job: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी भर्ती निकाली है। कुल 1235 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसमें इंजीनियर से लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटर तक कई पद शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के लिए रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती के निर्देश दिए थे। CMO ने कहा है कि इस भर्ती से युवाओं को रोजगार मिलेगा और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए मेनपावर भी मिलेगा।

1235 पदों पर होगी भर्ती, 3 कंपनियों में मिलेंगे मौके

यह भर्तियां तीनों पावर कंपनियों में की जाएंगी:

– छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी: 547 पद

– छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी: 415 पद  

– छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी: 96 पद

– तीनों कंपनियों का कॉमन कैडर: 177 पद

कुल पदों में द्वितीय श्रेणी के 189, तृतीय वर्ग के 711 और चतुर्थ वर्ग के 335 पद शामिल हैं।

See also  Job Fair : युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका, 297 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जाने तारीख और डिटेल…

सबसे ज्यादा किसके पद ?

सबसे अधिक भर्ती इन पदों पर होगी:

1. डाटा एंट्री ऑपरेटर: 400 पद

2. प्लांट अटेंडेंट: 300 पद  

3. सहायक अभियंता: 146 पद

4. कनिष्ठ अभियंता: 122 पद

इसके अलावा चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर, विधि विभाग, वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग के पद भी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

आवेदन कब से, कहां करें ?

विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, नियम-शर्तें और आवेदन प्रक्रिया अलग से जारी की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.cspc.co.in पर जानकारी देख सकते हैं। आवेदन तिथि और परीक्षा तिथि की घोषणा भी जल्द वेबसाइट पर की जाएगी।

FAQ: छत्तीसगढ़ पावर कंपनी भर्ती 2026

कितने पदों पर भर्ती है ?

कुल 1235 पद

किन कंपनियों में भर्ती होगी ?

जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन – तीनों स्टेट पावर कंपनियों में

सबसे ज्यादा पद किसके हैं ?

डाटा एंट्री ऑपरेटर – 400 पद और प्लांट अटेंडेंट – 300 पद

See also  "निजी सुरक्षा गार्डों से 12-12 घंटे लिए जाते हैं काम" कांग्रेस विधायक ने उठाया मुद्दा, मंत्री ने दिया जांच का आदेश

आवेदन कैसे होगा ?

ऑफिशियल वेबसाइट http://www.cspc.co.in पर ऑनलाइन। तारीख जल्द जारी होगी

यह भर्ती क्यों खास है ?

राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पावर कंपनियों में भर्ती