रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के धरमपुरा इलाके में रहने वाले एक MBA पास युवक के साथ 10 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित अभिषेक चंद्रवंशी को उसके पुराने परिचित ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर भारी मुनाफे का झांसा दिया और उसके डीमैट अकाउंट की आईडी व पासवर्ड लेकर खुद ही उसका अकाउंट ऑपरेट करने लगा।

ठग ने अकाउंट से पैसे निकाल लिए और बाद में ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये और ऐंठ लिए। हैरानी की बात यह है कि अभिषेक ने थाने, साइबर सेल और अन्य संबंधित विभागों में शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन अब तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई। वह न्याय की उम्मीद में लगातार पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है।

बताया गया है कि आरोपी स्वतंत्र सिंह से अभिषेक की मुलाकात दो साल पहले पुणे में हुई थी। 15 दिन पहले स्वतंत्र ने अभिषेक को कॉल कर शेयर बाजार में 20 लाख रुपये कमाने का लालच दिया। शुरुआत में थोड़ा लाभ दिखा कर भरोसा जीता, फिर अचानक 14 लाख के घाटे का हवाला देते हुए दबाव बनाना शुरू किया।

See also  राम मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम

सबसे गंभीर आरोप यह है कि ठग ने पीड़ित को धमकी दी कि या तो वह ठगी के काम में उसका साथ दे, या फिर अपने पैसे भूल जाए, या आत्महत्या कर ले।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।