रायपुर : छत्तीसगढ़ में सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। कहीं भी बारिश नहीं हुई।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 9.4 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। पूर्वी हवाओं में एक द्रोणिका भी सक्रिय है। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर 12.6 किलोमीटर ऊंचाई पर 135 नॉट की रफ्तार वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम बनी हुई है।

राजधानी रायपुर में शनिवार को धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

See also  छत्तीसगढ़ में अब तक 564.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, देखें जिलेवार आंकड़े