रविवार, 1 नवंबर 2026 रवि, 1 नव॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Raipur

CG Bus Accident: बीजापुर से रायपुर आ रही यात्री बस भैरमगढ़ के पास पलटी, 5 लोगों की मौत की आशंका, मौके पर पुलिस मौजूद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई यात्री बस और राहत बचाव कार्य।
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
  • इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासनिक तौर पर अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
  • रायपुर-दुर्ग जा रही थी मनीष ट्रेवल्स की बस प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 'मनीष ट्रेवल्स' की यात्री बस बीजापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर और दुर्ग के लिए रवाना हुई थी।
  • जब बस भैरमगढ़ इलाके से आगे बढ़ रही थी, तभी वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासनिक तौर पर अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

रायपुर-दुर्ग जा रही थी मनीष ट्रेवल्स की बस

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ‘मनीष ट्रेवल्स’ की यात्री बस बीजापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर और दुर्ग के लिए रवाना हुई थी। जब बस भैरमगढ़ इलाके से आगे बढ़ रही थी, तभी वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने के बाद ही मृतकों और घायलों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन