Firecrackers are being sold illegally and openly: राजधानी रायपुर में पुलिस ने पटाखा व्यवसायियों की बैठक ली और हिदायत दी कि केवल निर्धारित स्थानों पर ही पटाखे बेचें, अन्यथा कार्रवाई होगी। ठीक इसके उलट पूरे शहर में गली–चौबारों में जगह–जगह खुले आम पटाखे बेचे जा रहे हैं मगर कार्रवाई कही भी नहीं होती नजर आ रही है। अब तक केवल एक स्थान पर पटाखे बनते और एक दुकान पर पटाखे बेचते हुए कारोबारियों पर कार्रवाई की गई है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी दीपावली के त्योहार से पहले पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था बनाने को लेकर खुद को एक्शन मोड में होना बताया और पिछले हफ्ते ही सिविल लाइन स्थित सभाकक्ष में पश्चिम क्षेत्र के पटाखा कारोबारियों और ईदगाहभाठा मैदान में पटाखा दुकान लगाने वाले व्यवसायियों की बैठक ली। बैठक में दीपावली पर्व के दौरान पटाखा दुकानों के सुरक्षित संचालन, अग्नि सुरक्षा, निर्धारित नियमों के पालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पटाखा व्यवसायियों को सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए गए। इस दौरान चेतावनी दी गई कि निर्धारित स्थल या लाइसेंसी दुकानों के अलावा कहीं भी पटाखे बेचते या भंडारण करते पाए गए तो कठोर कार्रवाई होगी, लेकिन बैठक खत्म होते ही नियम भी खत्म हो गए।

पुलिस के निर्देश का कितना हो रहा पालन?
राजधानी रायपुर में पटाखों को लेकर पुलिस द्वारा जारी गाइडलाइन का कितना पालन हो रहा है इसका नजारा देखना हो तो शहर के किसी भी इलाके में चले जाइए, गली मोहल्लों में क्या, चौक चौराहों में भी लोग बाकायदा टेंट लगाकर पटाखे बेचते नजर आ जाएंगे। पुलिस थानों से चंद दूरी पर भी ऐसे दुकान संचालित हैं जहां छोटे–मोटे पटाखे से लेकर तेज विस्फोट वाले पटाखे भी बिकते दिखाई देते हैं। सही मायने में इन दिनों बारूद के ढेर पर पूरा शहर बैठा हुआ है जिसकी चिंता जिम्मेदार अफसरों को तनिक भी नहीं है। शहर के अमलीडीह, महावीर नगर, न्यू राजेंद्र नगर, तेलीबांधा सहित सभी स्थानों और गली मोहल्लों की दुकानों पर लोग पटाखे बेचते नजर आ जाएंगे।
पुलिस ने अब तक कहां की कार्रवाई ?
राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र के गणेश राम नगर में शिव शक्ति पटाखा दुकान के ऊपर अवैध रूप से पटाखे बनाने वाली एक यूनिट पर पुलिस ने पिछले दिनों कार्रवाई की।
इसी तरह थाना आजाद चौक पुलिस तथा नगर निगम जोन 7 की संयुक्त टीम ने बजरंग नगर स्थित ए टू जेड कॉस्मेटिक दुकान में दबिश दी। दुकान में उपस्थित व्यक्ति ने अपना नाम रूपेश ठाकुर बताया। दुकान की तलाशी लेने पर वहां अवैध रूप से रखे पटाखे मिले। वह भण्डारण एवं बिक्री के संबंध में वैध लाइसेंस एवं दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे फुलझडी,अनारदाना, चकरी, पटाखा फोडने के बंदुक कीमत 70,000 रूपये जप्त कर धारा 287 बीएनएस एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख)(1)(क)। दर्ज किया गया। इसके साथ ही आरोपी रूपेश ठाकुर पिता धनी राम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
बताते चलें कि विस्फोटक अधिनियम के तहत किसी भी स्थान पर अनुमति के बिना पटाखे बेचना, भंडारण करना या फिर निर्माण करना पूरी तरह अवैध है। मगर ऐसा लगता है कि पुलिस और प्रशासन ने डीजे की तरह पटाखे के अवैध कारोबार करने वालों को भी पूरी छूट दे रखी है। यह साफ नजर आता है कि पुलिस के संरक्षण में खुले आम पटाखे बेचे जा रहे हैं। ये हाल केवल राजधानी रायपुर का ही नहीं बल्कि दूसरे शहरों और ग्रामीण इलाकों का भी है।
सबसे बड़ा खतरा – संकरी गलियां, भारी भंडारण
विस्फोटक अधिनियम के तहत बिना अनुमति पटाखे बेचना, भंडारण करना या निर्माण करना पूरी तरह अवैध है। मगर साफ नजर आ रहा है कि पुलिस और प्रशासन ने अवैध कारोबारियों को पूरी छूट दे दी है।
अवैध पटाखा दुकानों और बाजारों में यदि यहां जरा सी भी चूक हुई और आग लगी, तो संकरे रास्तों के कारण दमकल गाड़ियों का मौके पर पहुंचना बेहद मुश्किल साबित हो सकता है। बाजारों में गलियां बेहद संकरी होती हैं, जिसके बावजूद दुकानों में भारी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया है। दीवाली को कुछ ही दिन शेष हैं और पटाखे का बाजार चरम पर है। ऐसे में अगर कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा।
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. रायपुर में पटाखे बेचने को लेकर पुलिस ने क्या निर्देश दिए थे?
सिर्फ निर्धारित स्थानों और लाइसेंसी दुकानों पर ही पटाखे बेचें, अन्यथा कठोर कार्रवाई होगी।
Q2. जमीन पर क्या हाल है?
अमलीडीह, महावीर नगर, न्यू राजेंद्र नगर, तेलीबांधा समेत हर गली-मोहल्ले और चौक-चौराहे पर टेंट लगाकर खुलेआम पटाखे बिक रहे हैं।
Q3. अब तक कितनी कार्रवाई हुई है?
सिर्फ दो जगहों पर – गोलबाजार के गणेश राम नगर और आजाद चौक के बजरंग नगर में।
Q4. गणेश राम नगर में क्या मिला?
5 कार्टन तैयार पटाखे, अर्धनिर्मित पटाखे और एल्युमिनियम पाउडर जब्त हुआ, दो आरोपी श्याम लाल ठाकुर और दीपक ठाकुर गिरफ्तार हुए।
Q5. बजरंग नगर की कॉस्मेटिक दुकान में क्या मिला?
करीब 70,000 रुपये के पटाखे मिले, आरोपी रूपेश ठाकुर को धारा 287 बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख)(1)(क) में गिरफ्तार किया गया।
Q6. सबसे बड़ा खतरा क्या है?
संकरी गलियों में भारी भंडारण। आग लगने पर दमकल गाड़ियों का पहुंचना मुश्किल होगा, बड़ा हादसा हो सकता है।



