Chhattisgarh SAS Transfer News
Chhattisgarh SAS Transfer News

Raipur Police Transfer: छत्तीसगढ़ की राजधानी में पुलिसिंग व्यवस्था को ज्यादा चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में सोमवार को बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI), एक प्रधान आरक्षक और 24 आरक्षकों को इधर से उधर किया है।

इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और थानों के कामकाज में प्रशासनिक कसावट लाना है। आदेश जारी होते ही सभी संबंधित जवानों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दे दिए गए हैं।

देखें लिस्ट-

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।