नई दिल्ली/अयोध्या। Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का दुनिया के कई देशों में लाइव प्रसारण किया जाएगा। अमेरिका के टाम्स स्क्वायर पर भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिखाया जाएगा। विदेशों में भारत के जितने भी दूतावास हैं, वहां पर भी इसके लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर पीएम मोदी भारत समेत दुनिया भर के राम भक्तों को संबोधित करेंगे।

Ram Mandir Ayodhya: अगस्त 2020 को टाइम्स स्क्वायर पर दिखा था राम मंदिर

ऐसा नहीं है कि पहली बार टाइम्स स्क्वायर पर अयोध्या राम मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। इससे पहले अगस्त 2020 में यहां राम मंदिर से जुड़ा बिलबोर्ड लगाया गया था। इसे राम मंदिर के भूमि पूजन के मौके पर लगाया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में पांच अगस्त 2020 को राम मंदिर का भूमि पूजन किया था। इसके बाद राम मंदिर के निर्माण का काम शुरू हो गया था। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में इस मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है।

See also  Horoscope 11 December 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारें

Ram Mandir Ayodhya:देश भर में दिखाया जाएगा समारोह

भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश भर में लोगों को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर बड़े-बड़े स्क्रीन लगवाएंगे। इन पर राम मंदिर के लाइव प्रसारण को दिखाया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि सभी लोगों को राम मंदिर का यह खास समारोह देखने का मौका मिल सके। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और फल आदि बांटे जा सकते हैं।

Ram Mandir Ayodhya: सामने आई मंदिर की नई तस्वीरें

अयोध्या में बने राम मंदिर की नई तस्वीरें भी सोमवार को सामने आईं। इनसे मंदिर की गई खास बातें भी सामने आई। राम मंदिर परिसर में कुबेर जिले पर एक जटायु की प्रतिमा लगाई गई है। मंदिर की भीतरी दिवारों पर नक्काशी की गई है। संभों और दीवारों पर देवी, देवताओं की आकृतियां तराशी गई हैं। रामायण का संदर्भ लेते हुए नर और वानर को छोटी-छोटी नक्काशियों में एक ही फ्रेम में दिखाया गया है। बता दें कि तीन मंजिले राम मंदिर की ऊंचाई 20 फिट है। इसमें कुल 392 खंभे और 44 दरवाजे हैं।

See also  23rd Law Commission: 23वें लॉ कमीशन के गठन को मंजूरी, 3 साल होगा कार्यकाल, SC के रिटायर्ड जज होंगे अध्यक्ष