Baba Baidyanath Dham Yatra Sawan Special Train

बिलासपुर/रायपुर। सावन महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। छत्तीसगढ़ से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वालों के लिए विशेष सावन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। 11 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक चलने वाले श्रावणी मेले को ध्यान में रखते हुए रेलवे ये फैसला लिया है।

गोंदिया-मधुपुर के बीच चलेगी सावन स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने 08855/08856 गाड़ी संख्या के तहत गोंदिया-मधुपुर-गोंदिया के बीच विशेष ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन गोंदिया से हर शुक्रवार और सोमवार को 11 जुलाई से 4 अगस्त तक रवाना होगी, जबकि मधुपुर से हर शनिवार और मंगलवार को 12 जुलाई से 5 अगस्त तक चलेगी। कुल 8 फेरों में यह ट्रेन शिवभक्तों को बाबा धाम तक पहुंचाएगी।

इन स्टेशनों पर होगा स्टापेज

हर साल सावन महीने में छत्तीसगढ़ से भारी संख्या में श्रद्धालु देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम जाते हैं। ऐसे में इस स्पेशल ट्रेन से न सिर्फ यात्रा में आसानी होगी, बल्कि भीड़भाड़ भी कम होगी। गोंदिया से चलने वाली इस ट्रेन में बिलासपुर, रायपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, बोकारो जैसे स्टेशनों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवार होंगे।

मध्यप्रदेश को भी रेलवे की विशेष सौगात

सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं को भी रेलवे ने राहत दी है। सूबेदारगंज-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त 13 फेरे चलाए जाएंगे। यह ट्रेन 7 जुलाई से 29 सितंबर 2025 तक चलेगी। रानी कमलापति, बीना और इटारसी जैसे प्रमुख स्टेशनों से गुजरने वाली इस ट्रेन से उत्तर और पश्चिम भारत के शिवभक्तों को सुविधा मिलेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।