अमृतसर। पंजाब में जालंधर लोकसभा उपचुनाव से ठीक पहले अमृतसर में धमाकों का सिलसिला जारी है और आज स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर लगातार दूसरे दिन हुए धमाके से लोगों में डर का माहौल है। श्री हरिमंदिर साहिब के नजदीक क्षेत्र हेरिटेज स्ट्रीट में सोमवार सुबह 06:30 बजे ठीक उसी जगह पर फिर धमाका हुआ जहां शनिवार की देर हुआ था।

घटना के समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी इसलिए कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। धमाके के बाद पुलिस के कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने कई सैंपल कब्जे में लिए हैं। जहां धमाका हुआ वहां एक कार भी खड़ी थी जिसके शीशे टूट गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाने में लगी है।

फिलहाल पुलिस विस्फोटक होने की घटना से साफ इंकार कर रही है।  इससे पहले शनिवार देर रात भी अमृतसर में तेज धमाके आवाज सुनाई दी थी। ये धमाका गोल्डन टेंपल के पास हुआ था जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी। पुलिस उपायुक्त परमिंदर सिंह भंडाल घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। यह धमाका शनिवार की देर रात वाली घटना के 200 मीटर के फासले पर हुआ। शनिवार देर रात भी स्वर्ण मंदिर के निकट हेरिटेज स्ट्रीट पर विस्फोट हुआ था। पुलिस ने हालांकि इसे आतंकी हमला नहीं, बल्कि एक दुर्घटना बताया था। 

See also  निर्मला सीतारमण- विदेशी और घरेलू निवेशकों पर सरचार्ज में बढ़ोतरी वापस, बजट में सरचार्ज बढ़ाया गया था

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।