Horoscope 24 November 2022 : इन राशि वालोंं का साथ देगा भाग्य, चल पड़ेगा रुका हुआ कार्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 24 November 2022 : इन राशि वालोंं का साथ देगा भाग्य, चल पड़ेगा रुका हुआ कार्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍यि पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी।

वृषभ-पूंजी निवेश अभी न करें। वाणी को नियंत्रित रखें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है।

मिथुन-सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम-संतान भी अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्‍टिकोण से शुभ समय है।

कर्क-मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है।

सिंह-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान-व्‍यापार अति उत्‍तम है।

See also  आज का राशिफल 26 सितंबर- वृष राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं

कन्‍या-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापार अत्‍यधिक अच्‍छा है।

तुला-जोखिम से उबर चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्‍टिकोण से भी शुभ संकेत दिख रहा है।

वृश्चिक-चोट लग सकती है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम है।

धनु-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान मध्‍यम लेकिन व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है।

मकर-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार अच्‍छा चलता रहेगा।

कुंभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। क्रोध पर काबू रखें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है लेकिन मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा चलेगा।

मीन-भौतिक सुख संपदा में वृद्ध‍ि होगी लेकिन गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी अच्‍छा रहेगा।

See also  Vishwakarma Puja 2025 : 100 साल बाद विशेष योग में होगी विश्वकर्मा पूजा, शिवयोग और एकादशी का संगम बढ़ाएगा महत्व…