Horoscope 29 November 2022 : ये राशि वाले भावनाओं में बहकर न लें कोई निर्णय, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 29 November 2022 : ये राशि वाले भावनाओं में बहकर न लें कोई निर्णय, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क।12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन यह खर्च मानसिक स्थिति को हिला देने वाला होगा। प्रेम और संतान मध्‍यम गति से आगे बढ़ते रहेंगे। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से यह मध्‍यम समय कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है।

वृषभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा सुखद होगी लेकिन शारीरिक और मानसिक तापमान बढ़ा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी।

मिथुन-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी होगी।

कर्क-यात्रा में लाभ होगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी होगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय कहा जाएगा। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें।

See also  Horoscope 25 July 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। मध्‍यम समय कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार हर दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है।

कन्‍या-सुखद समय है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। संतान और व्‍यापार भी मध्‍यम रहेगा थोड़ा सा लेकिन खराब नहीं रहेगा। कुल मिलाकर अच्‍छा समय कहा जाएगा।

तुला-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे आप। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन स्‍वयं नतमस्‍तक हो जाएंगे। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम बनी रहेगी। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। एक डिस्‍टर्बिंग सा समय होगा लेकिन अंत में जीत आपकी होगी।

वृश्चिक-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। प्रेम और संतान मध्‍यम रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थिति उत्‍पन्‍न होगी जिससे आप अच्‍छा फील करें।

धनु-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्ध‍ि दिख रही है।

See also  ईडी ऑफ बीट - उधर रेड चलती रही इधर पूजा कर रही मां पर थी सतर्क नज़रें- Video

मकर-व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी होगी। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थि‍ति पैदा हो रही है जो कि सुखद होगी। अपनों का साथ होगा।

कुंभ-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, संतान और प्रेम की स्थिति मध्‍यम रहेगी। कुल मिलाकर आर्थिक मामलों को छोड़कर थोड़ा सा ध्‍यान देने की जरूरत है।

मीन-आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। सामाजिक कद बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान बहुत बढ़िया है। व्‍यापार बेहतर दिख रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर