Horoscope 30 May 2022 : आज शनि जयंती के दिन इन राशि वालों के लिए चिंताजनक, पढ़े अपना राशिफाल
Horoscope 30 May 2022 : आज शनि जयंती के दिन इन राशि वालों के लिए चिंताजनक, पढ़े अपना राशिफाल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष राशि

आप अपने और जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रभावित दिख रहा है। नए रोजगार की शुरुआत अभी न करें। सरकारी तंत्र से पंगा न लें। आय में पूरा-पूरा आशावान बने रहें। आय सही चलती रहेगी।

वृषभ राशि

विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और व्‍यापार भरपूर अच्‍छी स्थिति में चलता रहेगा।

मिथुन राशि

बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें लेकिन कोई नई ट्रेनिंग या नई जगह एडमिशन अभी न लें। भावुक मन से कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार चलता रहेगा।

कर्क राशि

स्थिति ठीक है लेकिन घरेलू जीवन थोड़ा बाधित रहेगा। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में परेशानी हो सकती है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है।

सिंह राशि

घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम सफलता की ओर ले जाएगा। उद्योग-धंधा-नौकरी में अच्‍छी स्थिति है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे।

कन्‍या राशि

वाणी अनियंत्रित न होने पाए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा चलता रहेगा।

तुला राशि

स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। अंदर बॉडी में कुछ रिएक्‍शन होगा जिसकी वजह से आपका हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति में नयापन होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही स्थिति है।

वृश्चिक राशि

अनायास मन परेशान रहेगा। नेत्र पीड़ा, सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा।

धनु राशि

आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में कष्‍ट होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार सही चलता रहेगा।

मकर राशि

व्‍यापारिक स्थिति अच्‍छी है। थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलता दिख रहा है।

कुंभ राशि

जोखिम से उबर चुके हैं लेकिन यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। अपमानित होने का भय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है, व्‍यापार भी सही चलता रहेगा।

मीन राशि

जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…