Horoscope 18 October 2022 : इन राशि वालों का पराक्रम लाएगा रंग, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 18 October 2022 : इन राशि वालों का पराक्रम लाएगा रंग, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-कौटुम्‍बिक सुख मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। वाणी प्रभावी होगी आपकी। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार भी पहले से अच्‍छा रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है।

वृषभ-सौम्‍य बने रहेंगे। सौम्‍यता और रुआब का एक बड़ा अच्‍छा पैकेज साबित होंगे आप। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी है। व्‍यापार पहले से बेहतर चल रहा है।

मिथुन-मन चिंतित रहेगा। खर्च परेशान करेगा आपको। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है आपका। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी है। व्‍यापार सही चलता रहेगा आपका।

कर्क-स्‍वास्थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। खासकर जो मधुमेह से पीड़ित हैं या यूरिन से सम्‍बन्धित समस्‍या है। आय का घर बहुत अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी चल रही है। स्‍वास्‍थ्‍य को छोड़कर बाकी सारी चीजें बहुत अच्‍छी चल रही हैं। मानसिक चंचलता पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

See also  16 अप्रैल का राशिफल: आज चमकेगी आपकी किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से काफी अच्‍छी हो चुकी है। प्रेम और संतान भी पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्‍छे चल रहे हैं।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। सरकारी तंत्र से अभी थोड़ी दूरी है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा।

तुला-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। सरकारी तंत्र पूरा लाभान्वित करेगा आपको। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा।

वृश्चिक-शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। एक शुभ समय दिखाई दे रहा है।

धनु-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही दिख रहा है।

मकर-विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। मन थोड़ा भावुक रहेगा। क्रोध में रहेंगे। निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं अभी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। बच्‍चों की सेहत की स्थ्‍िाति में भी थोड़ा नरम-गरम दिख रहा है।

See also  8th Day of Navratri : नवरात्रि की अष्टमी आज, इस समय तक कर लें हवन पूजन, जानें दिन के सभी शुभ मुहूर्त

कुंभ-भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। गृहकलह हो सकता है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका भी रक्‍तचाप थोड़ा अनियमित हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है।

मीन-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति करीब-करीब ठीक है। व्‍यापार भी आपका सही चल रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर