Horoscope 24 November 2022 : इन राशि वालोंं का साथ देगा भाग्य, चल पड़ेगा रुका हुआ कार्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 24 November 2022 : इन राशि वालोंं का साथ देगा भाग्य, चल पड़ेगा रुका हुआ कार्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल-

मेष राशि- भाग्य साथ देगा। खर्च की अधिकता जितना मन को परेशान करेगी उतना ही भविष्य के लिए सुखद होगी क्योंकि शुभ कार्यों में खर्च हो रहा है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार ठीक चल रहा है।

वृषभ राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। विपरीत लिंग संबंधों में कोई लांछन लग सकता है। प्रेम मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम व व्यापार मध्यम रहेगा।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा लेकिन पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम व संतान पक्ष की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है।

See also  Horoscope 14 August 2023 : कारोबार के सुधार में मिल सकता है किसी मित्र का सहयोग, पढ़े मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

कर्क राशि- स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा है। प्रेम व संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय नहीं कहा जाएगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें।

सिंह राशि- घर की स्थिति ठीक नहीं है। कोलाहल मचा हुआ है। नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। भौतिक सुख-संपदा में परेशानी आ रही है। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि रक्तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम व संतान में थोड़ा सा सुधार हो गया है। व्यापार में भी सुधार हो रहा है।

कन्या राशि- आप घोर पराक्रमी बनें रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम सफलता की ओर लेकर आएगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। नाक,कान व गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी ठीक है।

तुला राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। धन हानि का संकेत है। निवेश करना अभी वर्जित है आपके लिए। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम व संतान पक्ष ठीक ठाक रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

See also  Horoscope 21 April 2022 : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, इन्हें संभल कर चलने की जरूरत

वृश्चिक राशि- उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। थोड़ी नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति में सुधार हो गया है। व्यापारिक दृष्टि से भी सुखद समय कहा जाएगा। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- पार्टनरशिप में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मानसिक स्वास्थ्य व शारीरिक स्वास्थ्य दोनों ही प्रभावित होंगे। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा व अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम व संतान मध्यम, व्यापारिक दृष्टि से भी मध्यम समय रहेगा।

मकर राशि- आय के साधन बढ़ेंगे लेकिन कोई गलत रास्ता मत चुनें। यात्रा में कष्ट होंगे। भाम्रक समाचार मिल सकता है। प्रेम व संतान मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा।

कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में जीत मिलेगी लेकिन किंतु परंतु के साथ। व्यापारिक असफलता-सफलता के बीच तालमेल नहीं बिठा पाएंगे। भाम्रक रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान दें। अपने रक्तचाप का भी ध्यान रखें। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। एक मध्यम समय है लेकिन नुकसान नहीं होगा।

See also  धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर तनाव, दफनाये गए शव को बाहर निकालने की मांग कर रहे ग्रामीण, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

मीन राशि- यात्रा में कष्ट। धर्म में अति से बचें। प्रेम में तूतू-मैंमैं हो सकता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार मध्यम रहेगा।