Horoscope 20 November 2022 : इन राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़ें अपना भविष्यफल
Horoscope 20 November 2022 : इन राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़ें अपना भविष्यफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल :

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। मधुमेह या मूत्र सम्‍बन्‍धी परेशानी से ग्रस्‍त लोग अपने और जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार सही चलता रहेगा।

वृषभ-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा।

मिथुन-राजनीतिक लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान मध्‍यम लेकिन व्‍यापार आपका बहुत अच्‍छा चलता रहेगा।

कर्क-भाग्‍य साथ देगा। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से काफी सुधर चुकी है। यात्रा में लाभ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में बहुत सुधार हो चुका है।

सिंह-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कोई नई शुरुआत अभी न करें।

See also  Horoscope 11 September 2023: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

कन्‍या-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है।

तुला-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है।

वृश्चिक-विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है लेकिन कई सारे विकल्‍प आकर थोड़ा सा मन दुविधा में पड़ा रहेगा। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। संतान की स्थिति पर थोड़ा ध्‍यान देने की जरूरत है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा।

धनु-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है लेकिन थोड़ी कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे।

मकर-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। यह पराक्रम सफलता की ओर ले जा रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।

See also  Dhanteras 2023: कल धनतेरस, बाजार में बरसेगा सोना, यहां जानें पूजा का समय और शुभ मुहूर्त

कुंभ-कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। धन बढ़ेगा। लिक्विड फंड में बढ़ोत्‍तरी होगी। निवेश करने से थोड़ा बचें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है।

मीन-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर