टीआरपी डेस्क।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। भवन के रख-रखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता भी बनाये रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सन्तोषजनक परिणाम मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति‍ रहेगी।

मिथुन राशि- आत्मसंयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। यात्रा से धन लाभ हो सकता है।

See also  Horoscope 6 July 2022 : सितारों की तरह चमकते दिख रहा इन राशि वालों का दिन, इन्हें घरेलू कलह से बचने की जरूरत

कर्क राशि- उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भाइयों के सहयेाग से किसी नए कारोबार को शुरू कर सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन परेशान होगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा।

सिंह राशि- नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। खर्चों की अधिकता से मन चिंतित रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशि- संचित धन में कमी आएगी। किसी सम्पत्ति में निवेश करने के योग बन रहे हैं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लंबे समय से चले आ रहे किसी विवाद से छुटकारा मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी, लेकिन भागदौड़ में भी बढ़ोतरी होगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धैर्यशीलता भी बनाए रखें। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

See also  Horoscope 18 October 2023 : इन राशि वालों को मिल सकती है कोई नई जिम्मेदारी या कोई प्रोजेक्ट काम करने का मौका! पढ़ें अपना राशिफल

तुला राशि- क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। वाणी के प्रभाव से कारोबार में लाभ बढ़ सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता से धन प्राप्ति होगी। सुखद समाचार मिलेगा।

वृश्चिक राशि- किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हो सकता है। खर्च बढ़ेंगें।

धनु राशि- नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदादी मिल सकती है। परिश्रम बहुत रहेगा।

See also  Horoscope 27 November 2022 : सितारों की तरह चमकेगा इस राशि वालों का भाग्य, पढ़े अपना राशिफल

मकर राशि- किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में विवाद की परिस्थिति बन सकती हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें।

कुंभ राशि- मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

मीन राशि- नौकरी में कोई अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है। कारोबार पर ध्यान दें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा पर जाना भी हो सकता है। मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा के योग हैं।