टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन रहने वाला है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में बदलाव हो सकता है। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। वाणी में कंट्रोल रखें बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।

See also  Horoscope 22 October 2024 : आज इन राशि वालों का बढ़ेगा धन का आवक, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का आज मन अशांत हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी, परंतु भागदौड़ भी अधिक रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। विदेश में नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातक आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु आत्मसंयत भी रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें तथा बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। अपनों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। भाई-बहन के रिश्तों में सुधार होगा। पर्सनल मामलों में सफलता मिलेगी।

See also  Horoscope 23 September 2022 : इन राशियों के लोग बहुत बचकर पार करें समय, जानें क्या कहते है आपके सितारे

तुला राशि- तुला राशि वालों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। नौकरी के लिए परीक्षा व इंटरव्यू आदि कार्यों में सफल रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों के सहयोग से तरक्की के मार्ग खुलेंगे। धन की स्थिति सुदृढ़ होगी।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। लिखने-पढ़ने से जुड़े कार्यों से सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्य के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार संभव है। धन लाभ के संकेत हैं।

धनु राशि- धनु राशि वाले आज आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार में भी शांति बनाए रखें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कुछ जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं।

मकर राशि- मकर राशि के जातक आज अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, परंतु सेहत का ध्यान रखें।

See also  Horoscope 10 December 2024 : इस राशि के लोगों की बिजनेस में रुकी हुए डील हो सकती है फाइनल, जानें क्या कहते है आपके सितारें

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों का आज पारिवारिक मामलों के कारण मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी पुराने मित्र से लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। संतान का साथ मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी होगी।

मीन राशि- मीन राशि वालों का आज मन संयत रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। पिता के सहयोग से किसी काम में सफलता मिल सकती है।