टीआरपी डेस्क।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन का कार्यक्रम बन सकता है।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों से सद्भाव बनाये रखें। व्यर्थ के विवाद से बचें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

मिथुन राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। कारोबार के लिए पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मानसिक तनाव रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।

See also  GANESH CHATURTHI SPECIAL: जानें किस मुस्लिम बहुल देश के नोट में हैं भगवान गणेश की फोटो और दुनिया में कहां है सबसे ऊंची प्रतिमा...!

कर्क राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज हो सकते है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह राशि- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी संयत रहें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। कारोबार से लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे।

कन्या राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा, परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार में आपसी वाद-विवाद से बचने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं।

See also  Ayodhya Ram Mandir : राम लला के लिए तमिलनाडु से आया 613 किलो का घंटा, बजाते ही चारों तरफ गूंज उठेगी 'ॐ' की ध्वनि

तुला राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों से सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। मन अशान्त रहेगा। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन संभव है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार की स्थिति में सुधार आएगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी,परन्तु बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र की परिस्थिति में सुधार होगा। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में सफलता मिलेगी।

धनु राशि- शैक्षिक कार्यों में सुधार आएगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी बदलाव सम्भव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। तरक्की के योग हैं।

See also  Horoscope 2 July 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, आय में होगी वृद्धि, जानें क्या कहते है आपके सितारे

मकर राशि- मन शान्त रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध से बचें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र से रोजगार कि अवसर मिल सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। वाणी में सौम्यता रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। माता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मीन राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। कारोबार के विस्तार के लिए किसी मित्र से प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मसंयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार के यात्रा पर जा सकते हैं।