टीआरपी डेस्क।12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- परिवार का सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।

वृष राशि- परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। म‍ित्रों के सहयोग से कार्य बनेगा। आत्मसंयत रहें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

See also  Vishwakarma Jayanti 2020: पहली बार 16 और 17 दोनों दिन मनाई जा रही विश्वकर्मा जयंती, जानिए ऐसा क्यों

कर्क राशि- कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

सिंह राशि- नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना है।

कन्या राशि- उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग भी बन रहे हैं। तनाव से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिवार की समस्याओं का ध्यान रखें। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि- मन परेशान रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें।

See also  New Year 2023: श्री राम जन्मभूमि में नए साल पर आएंगे 50 लाख श्रद्धालु, मंदिरों में की गई विशेष व्यवस्था

वृश्चिक राशि- वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेगे। सुखद समाचार म‍िल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। किसी सम्पत्ति से धन से धन लाभ हो सकता है।

धनु राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आशा-निराशा के मनोभाव रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। थोड़े से विरोध के बावजूद भी अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- पैतृक संपत्‍त‍ि से लाभ होगा। क‍िसी पुराने म‍ित्र से भेंट हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। पिता का साथ मिलेगा। संतान को कष्ट रहेगा।

कुंभ राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। म‍ित्रों के सहयोग से लाभ के अवसर म‍िलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्चशिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। खानपान के प्रति सचेत रहें।

See also  Horoscope 5 April 2024 : इन राशि वालों को मिलेंगी कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां, पढ़े अपना राशिफल

मीन राशि- उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। घर में धार्म‍िक कार्यक्रम के योग हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। आलस्य में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।