Horoscope 16 December 2022 : इन राशि के लोगो को बहुत बचकर समय पार करने जरुरत, पढ़ें अपना राशिफल
Horoscope 16 December 2022 : इन राशि के लोगो को बहुत बचकर समय पार करने जरुरत, पढ़ें अपना राशिफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल-

मेष राशि- आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए साधन बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, बाकी हर दृष्टिकोण से शुभ समय है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। राजनैतिक लाभ होगा। व्यापारिक अच्छी स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- जोखिम से उबर चुके हैं। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार सबकुछ अच्छा दिख रहा है। परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

See also  भगवन राम पर विवादित टिप्पणी, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम, व्यापार व मध्यम दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें। शनिदेव को प्रणाम करें।

सिंह राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करें। प्रेम, संतान व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। तूतू-मैंमैं की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। मन भावुक रहेगा। मानसिक रूप से थोड़ा लो फील करेंगे। प्रेम, संतान व व्यापार ठीक रहेगा, बस मन खराब रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

See also  आज का राशिफल: 27 मार्च 2026; रामनवमी पर रवि योग का महासंयोग, आज इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल?

धनु राशि- व्यापारिक उत्थान का समय है। किया गया प्रयास सफलतादायक होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम व संतान मध्यम रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा दिख रहा है। प्रेम व संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- आपका कद बढ़ेगा। सामाजिक, आर्थिक व शारीरिक रूप से एक सुखद समय रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति भी अच्छी रहेगी। जीवन में जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। शुभ समय कहा जाएगा। आकर्षण के केंद्र रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- मन परेशान रहेगा। प्रेम से दूरी रहेगी। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। बच्चों के करियर से संबंधित चिंताए सताएंगी। खर्च की अधिकता भी मन को परेशान करेगा। स्वास्थ्य पहले से सुधर चुका है। फिर भी थोड़ा सिरदर्द व नेत्रपीड़ा परेशान कर सकता है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

See also  Horoscope 9 April 2022 : दुर्गा अष्ठमी के दिन इन राशि वालों पर बरसेगी मां की विशेष कृपा, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल