Horoscope 15 December 2022 : इन राशि वालों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 15 December 2022 : इन राशि वालों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-अपने और जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। किसी नए व्‍यवसाय की शुरुआत न करें। विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में संयम बरतें। पुराने व्‍यापार में रुक-रुक लाभ होता रहेगा। हानि नहीं होगी। थोड़ा डिस्‍टर्बेंस हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी चलती रहेगी। नरम-गरम, खट्टा-मीठा अनुभव करेंगे आप।

वृषभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य से सम्‍बन्‍ध‍ित थोड़ी डिस्‍टर्बेंस रहेगी। पैरों में चोट न लगे, ध्‍यान रखें। संतान और प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय कहा जाएगा।

मिथुन-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापार सही चलेगा।

See also  Horoscope 7 March 2023 : इन राशि वालों को लेना पड़ सकता है कोई बड़ा निर्णय, जानें की कहते है आपके सितारे

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सीने में विकार की आशंका है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान देने की जरूरत है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में समस्‍या आ सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम चल रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। मां वस्‍तु का दान करें।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति नरम-गरम बनी रहेगी। प्रेम और संतान पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। पराक्रम रंग लाएगा।

कन्‍या-मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुम्‍बीजनों से अनबन हो सकती है। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें। अन्‍यथा परेशानी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

तुला-अपने और जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभता बनी रहेगी।

वृश्चिक-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा आपको परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ बना रहेगा।

See also  Horoscope 28 April 2025 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, जानें कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन तक का राशिफल 

धनु-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी लेकिन उसके मार्ग पर ध्‍यान रखें। गलत मार्ग से पैसे न आएं अन्‍यथा आगे चलकर फंस सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा।

मकर-कोर्ट-कचहरी से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य आपका मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार मध्‍यम कहा जाएगा।

कुंभ-अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी करीब-करीब ठीक रहेगा।

मीन-चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य आपका ठीक नहीं दिख रहा है। किसी तरह का रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान बहुत मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्‍यम समय कहा जाएगा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर