टीआरपी डेस्क। Kaalsarp Yog 2026: अक्सर लोग कालसर्प दोष का नाम सुनते ही घबरा जाते हैं। लगता है जैसे अब तो सब बर्बाद हो जाएगा। लेकिन इस बार कहानी कुछ और है। रायपुर के ज्योतिषियों और जानकारों का कहना है कि 11 मई से ग्रहों की जो चाल बदली है, वो कुछ राशियों के लिए छप्पर फाड़ कामयाबी लेकर आई है।

दरअसल, आसमान में एक ऐसी स्थिति बनी है जिसमें सारे ग्रह राहु और केतु के बीच फंस गए हैं। इसे ज्योतिष की भाषा में कालसर्प योग कहते हैं। पर यकीन मानिए, ये डरने का नहीं बल्कि खुश होने का वक्त है, खासकर 5 राशि वालों के लिए।

15 दिनों तक दिखेगा असर

ग्रहों का यह खेल सिर्फ 15 दिनों तक चलने वाला है। जयपुर से लेकर छत्तीसगढ़ के विद्वानों का मानना है कि कुंभ में राहु और सिंह में केतु के बैठने से बाकी ग्रह इनके बीच दब गए हैं। शनि अभी मीन में हैं, तो सूर्य और मंगल मेष में अपना जोर दिखा रहे हैं। इस हलचल का सीधा असर आपकी जेब और काम-काज पर पड़ने वाला है।

See also  हनुमान जयंती विशेष: गिनीज़ बुक में दर्ज है इस हनुमान मंदिर का नाम, महाभारत काल में पांडवों ने कराया था निर्माण

इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

  • मेष राशि: आपके अटके हुए काम अब रॉकेट की रफ्तार से दौड़ेंगे। कॉम्पिटिशन में जीत पक्की समझिए।
  • मिथुन राशि: अगर आप छोटा बिजनेस करते हैं, तो बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। मेल-जोल से नए रास्ते खुलेंगे।
  • सिंह राशि: ऑफिस में आपकी धाक जमेगी। लोग आपकी बात मानेंगे और रुतबा बढ़ेगा।
  • कन्या राशि: करियर में जो टेंशन चल रही थी, वो अब खत्म होने वाली है। फिजूलखर्ची पर भी लगाम लगेगी।
  • धनु राशि: अगर किसी बड़े कॉलेज में एडमिशन या नई प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह बेस्ट टाइम है।

ये राशि वाले रहें सावधान

भले ही 5 राशियों की चांदी है, लेकिन वृष, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। इन लोगों को चोट-चपेट या पैसों के मामले में रिस्क लेने से बचना चाहिए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।