TODAY HOROSCOPE टीआरपी न्यूज।
हिंदू पंचांग के आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी युक्त षष्ठी तिथि 12 सितंबर को है। इस दिन शशि योग का संयोग भी बन रहा है। चंद्रमा के वृषभ राशि में होने से शुक्र और चंद्रमा के बीच राशि परिवर्तन का योग बन रहा है। साथ ही गुरु के होने से सुनफा योग भी है। कृतिका नक्षत्र के संयोग में रवि योग भी है। इस दिन चंद्रमा, बृहस्पति और शनि के प्रभाव से वृषभ, कर्क और तुला राशि के जातकों को विशेष फल मिलेगा वहीं कुछ राशि के जातकों को परेशानी से जूझना पड़ेगा। आइए जानते हैं राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा 12 सितंबर 2025 का दिन। किसे होगा लाभ और किसे झेलनी पड़ेगी परेशानी।


मेष राशि
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और प्रशासनिक पद पर पदोन्नति का योग है। रुका कार्य पूर्ण होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जमीन जायदाद में निवेश करने से लाभ होगा। वि़द्यार्थी वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। जीवनसाथी और बच्चों के साथ हंसी खुशी से समय गुजरेगा। अन्य शहरों की यात्रा पर जा सकते हैं। मान सम्मान के लिए सूर्य को अर्घ्य दें और लाल वस्त्र धारण करें। शुभ अंक 1 और शुभ रंग लाल है।


वृषभ राशि
मान सम्मान में वृद्धि होगी और नौकरी, व्यवसाय में सफलता मिलेगी। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए खानपान पर ध्यान दें। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं, धैर्य और समझदारी से काम लें। सफलता के लिए मां दुर्गा को सफेद फूल अर्पित करें। शुभ अंक 6 और शुभ रंग सफेद है।

See also  Mahatari Vandan Yojana : 7,658 नई महिलाओं के खातों में पहली बार पहुंचेगा ₹1,000, उपराष्ट्रपति करेंगे 21वीं किश्त जारी…


मिथुन राशि
व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च होगा। साझेदारी में कार्य करने वाले सावधानी से कार्य करें। नए व्यवसाय में निवेश करने से पहले सोचसमझकर निवेश करें। मानसिक तनाव रहेगा इसलिए गुस्सा करने से बचें। पारिवारिक सदस्यों के विरोध से मन अशांत रहेगा। गणेशजी की पूजा करें। शुभ अंक 5 और शुभ रंग हरा है।


कर्क राशि
कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकता है, साथ ही विरोधी परेशान कर सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। सोचसमझकर ही निवेश करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिवार में वाद विवाद करने से बचें और धैर्य बनाए रखें। भगवान शिव को दूध अर्पित करें। शुभ अंक 2 और शुभ रंग सफेद है।


सिंह राशि

नौकरी, व्यापार में लाभ होगा। साझेदारी में किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद में निवेश करने से लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग है। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करें और तांबे का कड़ा धारण करें। शुभ अंक 1 और शुभ रंग सुनहरा है।

See also  Horoscope 20 December 2023 : इन राशि वालों के जीवन में बने रहेगा उतार-चढ़ाव, जानें क्या कहते है आपके सितारें


कन्या राशि
नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। तुलसी को जल अर्पित करें और हरा वस्त्र धारण करें। शुभ अंक 5 और शुभ रंग हरा है।


तुला राशि
नौकरी, व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। जमीन से जुड़े कार्य सफल होंगे। सोचसमझकर निवेश करें और खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। मां दुर्गा को हलवा अर्पित करें। शुभ अंक 6 और शुभ रंग नीला है।


वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा को अपने सीनियरों से संबंध बेहतर रखने की कोशिश करनी चाहिए। नए कार्य की शुरुआत करते समय ढिंढोरा न पीटें। गुप्त रूप से कार्य को अंजाम दें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। वाणी पर संयम रखें तनाव से बचें। परिवार के आंतरिक मामलों में समझदारी से काम लें। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। शुभ अंक 9 और शुभ रंग लाल है।


धनु राशि
नए कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। वाहन खरीदी का योग है। रूका हुआ धन प्राप्त होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। प्रभावशाली व्यक्ति से भेंट होगी। सफलता के लिए भगवान विष्णु को पीला फूल अर्पित करें। शुभ अंक 3 और शुभ रंग पीला है।

See also  शंकाराचार्यों के इंकार के बाद अब नक्सलियों ने मंदिर के विरोध में जारी किया पर्चा


मकर राशि
नौकरी, व्यवसाय में मेहनत से सफलता मिलेगी। हालांकि तनाव से परेशानी होगी। परिवार वालों के साथ संपत्ति को लेकर वादविवाद की नौबत आएगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और वाहन संभलकर चलाएं। परेशानी से बचने के लिए शनि देव को तेल अर्पित करें। शुभ अंक 8 और शुभ रंग काला है।


कुंभ राशि
नौकरी में मेहनत और लगन से आगे बढ़ें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूरी बनाएं रखें। व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से मतभेद होगा. धैर्य से कार्य करें। शिवलिंग पर जल अर्पित करें। शुभ अंक 7 और शुभ रंग नीला है।


मीन राशि
व्यवसाय में नई योजना बनाकर कार्य करें। सफलता का योग है। नौकरीपेशा को अपने सीनियर का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य बेहतर रखने खानपान पर ध्यान दें। मित्रों, रिश्तेदारों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। शुभ अंक 2 और शुभ रंग सफेद है।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।