टीआरपी। TODAY HOROSCOPE : शारदीय नवरात्रि की सप्तमी – अष्टमी तिथि के संयोग में 29 सितंबर को जानें कैसा रहेगा अलग-अलग राशि के जातकों का राशिफल। हालांकि सूर्योदय के दौरान सप्तमी तिथि होने से देवी मंदिरों में माता के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की आराधना की जाएगी। आइये जानते हैं कैसा रहेगा राशिफल।


मेष राशि


सकारात्मक सोच से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इससे मन में प्रसन्नता रहेगी। मेहनत से ही कार्य सफल होंगे। शांत रहने की कोशिश करें। क्रोध करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होगा। मित्र के सहयोग से व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा। रहन सहन को व्यवस्थित रखें। शुभ अंक 3 और शुभ रंग लाल है। हनुमान को गुड़ और चने का भोग लगाएं।


वृषभ राशि


किसी बात को लेकर मन में चिंता रहेगी। पारिवारिक समस्याओं की वजह से तनाव पैदा होगा। अपने शरीर का ध्यान रखें। खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बचपन के मित्र से मुलाकात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगे। शुभ अंक 6 और शुभ रंग सफेद है। नवरात्रि में माता लक्ष्मी को खीर का भोग अर्पित करें।


मिथुन राशि


वाद विवाद से बचने का प्रयास करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा वाद विवाद की नौबत आ सकती है। मित्र से आर्थिक सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहने का प्रयास करें। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। शिक्षा में रुकावट पैदा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। चिड़चिड़ापन से विवाद की नौबत आ सकती है। शुभ अंक 5 और शुभ रंग हरा है। गाय को हरा चारा खिलाने से ग्रह अनुकूल होंगे।


कर्क राशि


शालीनता से जीवनयापन करते हुए संयम बरतें, बेवजह किसी पर क्रोध न करें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी या कार्यस्थल में परिवर्तन का योग है। मानसिक चुनौतियों से निपटने में सहायता मिलेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र, परिचित से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। शुभ अंक 2 और शुभ रंग सफेद है। चावल और दूध का दान करना चाहिए।


सिंह राशि


पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। मनमाफिक कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। जीवनसाथी के साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ आएगी। शैक्षिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। शुभ अंक 1 और शुभ रंग सुनहरा है। सूर्य को जल अर्पित करें।


कन्या राशि


उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। नई नौकरी के प्रयास सफल होंगे। आय में वृद्धि होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्य के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शरीर का ध्यान रखें। निवेश से लाभ हो सकता है। भाई के साथ विवाद को खत्म करने का प्रयास करें। इससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शुभ अंक 7 और शुभ रंग हरा है। तुलसी में जल अर्पित कर दीपक प्रज्वलित करें।


तुला राशि


क्रोध पर नियंत्रण रखें। मित्र के सहयोग से व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मेहनत से किया गया कार्य सफल होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर चलना होगा। शुभ अंक 9 और शुभ रंग नीला है। भगवान विष्णु को पीली वस्तु अर्पित करना चाहिए।


वृश्चिक राशि


मित्र के सहयोग से व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति होगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। सकारात्मकता से मन में उत्साह छाएगा। वाणी में नियंत्रण रखें, इससे संबंध मजबूत होंगे। शुभ अंक 4 और शुभ रंग लाल है। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें।


धनु राशि


परिवार में सामंजस्य होने से मन में शांति रहेगी। जीवनसाथी के मतभेद हो सकता है। सामंजस्य बनाकर चलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों के सहयोग से व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक 8 और शुभ रंग पीला है। पीली वस्तुओं का दान करें।


मकर राशि


रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का योग है। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इससे मन अशांत रहेगा। शुभ अंक 10 और शुभ रंग नीला है। शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए।


कुंभ राशि


व्यापार में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा लेकिन मेहनत से किए गए कार्य से सफलता मिलेगी। यात्रा का योग बन रहा है। नौकरीपेशा का आत्मविश्वास बढ़ेगा। शुभ अंक 11 और शुभ रंग काला है। काले कुत्ते को रोटी खिलाने से ग्रह दोष शांत होंगे।


मीन राशि


शिक्षा के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। पुनः परीक्षा देने की तैयारी कर सकते हैं, सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सुख शांति छाएगी। पुराने मित्र से मुलाकात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आगे बढ़ने में माता का प्रोत्साहन मिलेगा। आर्थिक लाभ का योग है। शुभ अंक 12 और शुभ रंग पीला है। केसर का तिलक लगाने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।