30 को बुध का सिंह राशि में प्रवेश, राशि के अनुसार फल


टीआरपी न्यूज। TODAY HOROSCOPE


30 अगस्त 2025 को बुध का राशि परिवर्तन हो रहा है। बुध ग्रह, कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। इससे कुछ राशि वालों का बेहतर समय शुरू होगा। आइए जानते हैं, बुध के राशि परिवर्तन से किस राशि के जातकों को लाभ होगा।

ज्योतिष शास्त्र में बुध को राजकुमार कहा गया है। बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है।


राशि अनुसार फल


वृषभ राशि


वृषभ राशि वालों को शुभ समाचार होगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। प्रेम संबंधों, वैवाहिक संबंधों में प्रगाढता आएगी। जीवन सुखमय होगा। प्रेमी और प्रेमिका के लिए भावी जीवन बेहतर होगा। धन लाभ होगा।


सिंह राशि


चूंकि बुध, सिंह राशि में ही प्रवेश कर रहा है इसलिए सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। धन संपत्ति में वृद्धि का योग है। ं मान-सम्मान मिलेगा। बाधा दूर होकर कार्य सफल होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। जीवन में आनंद आएगा।


वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि वालों के वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आर्थिक प्रगति होगी। मांगलिक कार्यों का आयोजन सफल होगा। रूके कार्य पूरे होंगे। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। नौकरी, व्यवसाय में प्रगति, जीवन सुखमय होगा।


मेष राशि-

मेष राशि वालों के लिए दिन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। करियर में कुछ नया करने की कोशिश में सफलता मिलेगी। निवेश करने से लाभ होगा। व्यापार में विस्तार होगा।


मिथुन राशि-

मिथुन राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। आपके लिए यह समय पॉजिटिव रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज के दिन धन की समस्या भी नहीं होगी। पुराने निवेश से फायदा होगा।


कर्क राशि-

कर्क राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम करने से सभी बाधाएं दूर होगी। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें । कड़ी मेहनत और लगन से सफलता मिलेगी। खुद पर भरोसा रखें और कोई भी फैसला बड़ी सावधानी से लें।


कन्या राशि-

कन्या राशि वालों के जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। बुद्धिमानी से फैसला लेने में सक्षम होंगे। वाद-विवाद से बचें। चुनौतियों को पार करने में सक्षम होंगे।


तुला राशि-

तुला राशि वालों को मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। रिश्तों पर अधिक ध्यान दें। परेशानियों को धैर्य और समझदारी से सुलझाएं। तनाव लिए बिना कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें।


धनु राशि-

धनु राशि वाले सावधानी बरतें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। धन हानि की संभावना है। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें। कार्यस्थल पर राजनीति से दूर रहें।


मकर राशि-

मकर राशि वालों के लिए शुभ समय है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। नए अवसरों का लाभ उठाने के मौकों को न गवाएं। लक्ष्यों पर फोकस करें और प्राप्त करने की कोशिश करें।


कुंभ राशि-

कुंभ राशि वाले नए बदलावों के लिए तैयार रहें। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। कार्यों के प्रति लगन और समर्पण से करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। करियर में अपार सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रयासों से करियर में तरक्की के नए मार्ग बनेंगे।


मीन राशि-

मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। धन सोच-समझकर खर्च करें। मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ेगा। स्वास्थ्य में लापरवाही न बरतें। किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत डॅाक्टर से सलाह लें।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।