,
0 ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशि पर प्रभाव
टीआरपी न्यूज।
3 सितंबर बुधवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वाद्वशी का संयोग है। इस दिन परिवर्तनी एकादशी पड़ रही है। नक्षत्रों में पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। साथ ही आयुष्मान योग, वणिज योग, विष्टि करण का योग है। मंगल, शुक्र, चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर होगा। नवग्रहों में किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा। इस दिन ग्रह नक्षत्रों का सभी 12 राशियों यानी मेष से लेकर मीन राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा और किस राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है और किस राशि वालों के लिए शुभदायी होगा। आइए यह जानते हैं।


मेष राशि


मेष राशि वालों में धर्म अध्यात्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। यह दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। दूसरों को उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना है। जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हैं, वहां अपने कार्यों से प्रशंसा हासिल करेंगे और मान सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के प्रति चिंता दूर होगी और शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार एकजुट होगा। कुछ तनाव होने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई भी कार्य संयमित रहकर करें। इस दिन हनुमानजी को गुड़ चना का भोग अर्पित करें।


वृषभ राशि


दिन शुभ रहेगा, बोलते समय सावधानी बरतें, वाणी पर संयम रखें। धन में बढ़ोतरी होगी, सोचसमझकर खर्च करें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होने पर खुशी होगी। शारीरिक परेशानी में सिरदर्द और थकान महसूस करेंगे। किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए भगवान लक्ष्मीनारायण का ध्यान करें।

See also  Horoscope 1 May 2022: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल


मिथुन राशि


कोई भी कार्य सोचसमझकर करें। दिन मिला-जुला रहेगा। कोई बड़ा जोखिम न लें। नई जिम्मेदारी मिलने का योग है। पारिवारिक चिंता रहेगी, जीवन में की गई पुरानी गलतियां उजागर हो सकती है। मानसिक तनाव से थकान लगेगी। समस्याओं से निपटने के लिए तुलसी गमले में जल अर्पित करना चाहिए।


कर्क राशि


दिनभर कार्य में व्यस्त रहेंगे। कोई भी कार्य दिल से करें, उसे टालने की कोशिश न करें। माता-पिता का आशीर्वाद और सलाह अथवा सहायता से कार्य पूरे होंगे। हालांकि जमीन जायदाद संबंधी समस्या से चिंताग्रस्त रहेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। कड़ी मेहनत के बाद थकान होने पर आराम अवश्य करें। शिवलिंग पर जल अर्पित करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।


सिंह राशि


किसी बात को लेकर व्याकुल रहेंगे। कार्य करने में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय में लाभ होने का संकेत है। कार्यक्षमता में सुधार आएगा। परिवार वालों का और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। मानसिक रूप से परेशान होंगे। समस्या के निराकरण के लिए सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए।


कन्या राशि


कार्यों में सफलता मिलेगी। लाभ होगा और निवेश के प्रति रुचि बढ़ेगी। भविष्य के बारे में सोचकर योजनाएं बनाएंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के प्रति भावनात्मक जुड़ाव रहेगा, हालांकि संतान के प्रति चिंता रहेगी। छोटी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन समस्याएं सुलझ जाएंगी। समस्याओं से निपटने भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करना चाहिए।

See also  Horoscope 12 February 2024 : इन राशि वालों को करियर में नई उपलब्धियां होगी हासिल, पढ़ें सभी राशियों का राशिफल


तुला राशि


दिन सामान्य रहेगा। वाणी में संयम रखना होगा। सरकारी लाभ मिल सकता है। खर्चों पर अंकुश लगाना होगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहे इसके लिए खानपान पर ध्यान देना होगा। मन की शांति और धन में वृद्धि के लिए महालक्ष्मी की आरती करें।


वृश्चिक राशि


किसी से विवाद होने की संभावना है। वाद विवाद से बचने के लिए संयम बरतना चाहिए। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। राजनीति में लाभ होगा। किसी परेशानी से उबरने के लिए भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। परिवार में बहस हो सकती है। यदि कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो यात्रा में सावधानी रखनी होगी। परिवार में शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।


धनु राशि


परिवार में खुशहाली छाएगी और मन प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति के साथ स्थानांतरण हो सकता है। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में पूजापाठ का माहौल रहेगा और संतान के प्रति चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य ठीक होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परेशानी से बचने के लिए केला पेड़ की पूजा करनी चाहिए।

See also  दुर्गा विसर्जन कर लौट रहे लोगों पर बम से हमला, आपसी झगड़े के चलते वाहनों में तोड़फोड़


मकर राशि


दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सोचे गए कार्य पूरा होने की संभावना है। सरकारी कार्य पूरे होने की संभावना है। साझेदारी में किए गए कार्यो से लाभ होगा। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा उच्चाधिकारी करेंगे। प्रशंसा मिलने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। सफलता के लिए गणेशजी को दुर्वा अर्पित करना चाहिए।


कुंभ राशि


दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में साथ काम करने वालों से संबंध अच्छे रखें और सोचसमझकर बातचीत करें। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक, सामाजिक संबंध सुधरेंगे। मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई की चिंता रहेगी। समस्या से निपटने के लिए काले तिल का दान करें।


मीन राशि


कार्य क्षेत्र में शुभ समाचार मिलेगा, कोई भी कार्य शुरू करने से पहले सोच-समझकर निर्णय ले। रोजगार के अच्छे अवसर मिलने का योग है। जमीन जायदाद संबंधी विवाद में उलझ सकते हैं। माता की चिंता रहेगी, बच्चों के व्यवहार से संतोष मिलेगा। स्वास्थ्य गड़बड़ होने से कमजोरी आएगी। माताजी से भावनात्मक जुड़ाव रहेगा, संतान से संतोष. परेशानी से बचने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।