टीआरपी। Rajim Kumbh Kalpa Mela 2026. : आगामी राजिम कल्प कुंभ 2026 में होने वाले आयोजनों के लिए छत्तीसगढ़ के अनेक संतों को केंद्रीय समिति में शामिल किया गया है। प्रदेश के संतों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंटकर प्रदेश के संतों को राजिम कल्प कुंभ में शामिल करने की मांग की थी। समिति के संरक्षक एवं अध्यक्ष मुख्यमंत्री हैं।


अधिसूचना का प्रकाशन राजपत्र में


मुख्यमंत्री साय ने संत समाज की मांग को पूरा करते हुए सुरेश्वर महादेव पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी डा. राजेश्वरानंद का केन्द्रीय समिति का विशिष्ट सदस्य सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन राजपत्र में भी कर दिया गया है।


समिति में शामिल किए गए संतगण


राजपत्र के अनुसार संत समाज अखिल भारतीय संत समिति के प्रमुख महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास दिव्यकांत महाराज, मंहत देवदास महाराज, संत सुरेंद्र दास महाराज, सद्दानी दरबार के संत डॉ. युधिष्ठिर लाल, मंहत वेद प्रकाश महाराज, महंत रामसुंदर दास महाराज, गोवर्धन शरण दास महाराज, स्वामी द्वारकेश महाराज, अध्यक्ष वल्लभाचार्य प्राकट्य बैठक मंदिर ट्रस्ट कमल भाई अडिया, राजीव लोचन दास महाराज, राकेश महाराज, राधे श्याम दास महाराज, नरेंद्र दास महाराज, परमात्मानंद महाराज, इंदुभवानंद महाराज, विचार साहब कबीर आश्रम सुधीर दुबे, कौशलेंद्र राम महाराज, त्रिवेणी दास महाराज, राम बालक दास महाराज, महात्यागी को समिति में शामिल किया गया है।

See also  SBI कर्मचारियों की विदाई पार्टी को लेकर बवाल, शराबखोरी और शोरगुल का वीडियो वायरल…

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।