रायपुर। धान खरीदी के निरीक्षण के लिए CS आरपी मंडल सीएम भूपेश बघेल के हेलीकॉप्टर से प्रदेश के

दौरे पर निकल पड़े हैं। ऐसा पहला मौका है जब किसी मुख्यमंत्री ने चीफ सेकरेटरी को दो दिन के दौरे केे

लिए हेलीकॉप्टर दिया हो।

 

CS आरपी मंडल का यह आकस्मिक दौरा धान खरीदी केंद्रों में किसानों से संवाद और धान खरीदी केंद्र के

निरीक्षण के लिए कर रहे हैं।  CS आरपी मंडल के साथ खाद्य विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह और मार्कफेड

प्रबंधक शम्मी आबिदी भी मौजूद हैं।

 

CS आरपी मंडल ने इस आकस्मिक निरीक्षण की शुरुआत मुंगेली से की। जहां वे पंडारभट्ट धान खरीदी केंद्र

पहुंचे और किसानों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी प्रक्रिया का अवलोकन किया साथ ही किसानों

से पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।

 

खाद्य सचिव कमलप्रीत सिंह ने भी किसानों से संवाद किया, आपको बता दें कि कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने

धान खरीदी की समीक्षा की थी। सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट कह दिया था कि किसानों को धान खरीदी में

See also  कोरोना का कहरः भारत में पांचवीं मौत, जयपुर में भर्ती इटली के पर्यटक की मौत, 5 दिन पहले उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी

कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

 

राज्य में 15 फरवरी तक धान की खरीदी होगा। किसानों का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी। उन्होंने मीटिंग

के दौरान ही कई आईजी और एसपी को फोन लगाकर कहा कि दूसरे राज्यों से अवैध धान के संदर्भ में हिदायत दी है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।