धरमजयगढ़ । बुधवार की देर रात जिले के कापू वन परिक्षेत्र के कंचीरा गांव में दंतैलों के दल ने जमकर तांडव मचाया। इसमें कुल 13 हाथी शामिल बताए जा रहे हैं। इन्होंंने कई आदिवासियों के घरों को भारी क्षति पहुंचाई है। ग्रामीण हाथियों की चिंघाड़ से दहशत में आ गए। यहां लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। गांव के सोमारू मंडावी ने बताया कि हर वक्त एक ही भय लगा रहता है कि पता नहीं किधर से कोई दंतैल आकर हमला कर दे?

दोपहर में आए वन विभाग के अधिकारी:

सुबह इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। दोपहर में वन विभाग का अमला गांव पहुंचा। उसने क्षतिग्रस्त मकान को देखा और क्षतिपूर्ति के लिए प्रकरण बनाया। गांव वालों में हाथियों के दल की दहशत बरकरार है। दंतैलों का दल गांव के इर्दगिर्द ही मंडरा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों को भय है कि कहीं ऐसा न हो कि अंधेरा होते ही हाथियों का पूरा दल गांव में फिर आकर तांडव मचाना शुरू कर दे। ये दल अभी भी पास के खेतों में विचरण कर रहा है।

See also  मक्का-धान छोड़कर कांकेर के किसान उगा रहे ड्रैगन फ्रूट, हो रही मोटी आय

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।