नई दिल्ली/रायपुर। दिल्ली में शुक्रवार 25 जुलाई को कांग्रेस का ओबीसी महासम्मेलन है। जातिगत जनगणना के बाद अब कांग्रेस ओबीसी वाला दांव आजमाना चाहती है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इस ओबीसी सम्मेलन का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी करेंगे।

ओबीसी महासम्मेलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक उमेश पटेल, दलेश्वर साहू, भोलाराम साहू, संगीता सिन्हा, रामकुमार यादव, द्वारिकाधीश यादव, यशोदा वर्मा, संदीप साहू, बालेश्वर साहू, इंद्र साव, ओंकार साहू, ब्यास कश्यप समेत अन्य नेता शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

कल गुरुवार को रायपुर निवास में आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जिसने मेरे पिता जी को जेल भेजा था, उनकी सरकार चली गई। जिसने मुझे जेल भेजा था, उनकी भी सरकार चली गई, और अब मोदी जी ने मेरे बेटे चैतन्य को जेल भेजा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।