रायपुर। सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखण्ड के हॉस्पिटल कॉलोनी में निवासरत श्रीमती सलमा रैनी के जीवन में शासकीय योजनाओं की बदौलत नया उजियारा आया है। वर्षाेें तक जर्जर कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली सलमा आज प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त पक्के आवास में आत्मसम्मान के साथ निवास कर रही हैं।

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन ने बताया कि आर्थिक-सामाजिक जनगणना 2011 के आधार पर सलमा रैनी का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थायी प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित किया गया था। जनपद पंचायत छिंदगढ़ द्वारा आवास की स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके तहत अब उन्हें पक्का मकान मिल गया है। सलमा को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि प्राप्त हो रही है, जिससे दैनिक जीवनयापन में मदद मिल रही है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत रियायती दर पर खाद्यान्न तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सुरक्षा भी प्रदान की गई है।

See also  भाजपा ने सरगुजा संभाग में दी कांग्रेस को चुनौती

सलमा रैनी ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि शासकीय योजनाओं ने उनके परिवार के जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और आत्मविश्वास का संचार किया है। 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।