rahul gandhi

रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जोर-शोर से प्रचार हो रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के दिग्गज नेता प्रदेश में प्रचार-प्रसार के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अब तक 8 बड़ी घोषणाएं कर दी हैं। राहुल गांधी ने कांकेर के बाद आज राजनांदगांव में एक और बड़ा ऐलान किया।

राजनांदगांव में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज एवं अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को कांकेर के भानुप्रतापपुर में केजी से पीजी तक सरकारी स्कूल, कॉलेज में मुफ्त शिक्षा की घोषणा की थी।

कांग्रेस ने की ये बड़ी घोषणाएं

  • प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी
  • किसानों का कर्जा माफ
  • 17 लाख परिवारों काे आवास
  • जातिगत जनगणना
  • स्कूल से लेकर काॅलेज तक मुफ्त शिक्षा
  • तेंदूपते पर आदिवासियों को हर साल मिलेगा 4000 रुपए बोनस
  • डॉ. खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
  • भूमिहीन मजदूर को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।