दुर्ग। मंगलवार को दोपहर की चिलचिलाती धूप में कुछ लोग हाथों में मिट्टी का बर्तन लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे। अचानक उनको देखने वालों की भीड़ लग गई। बता गया कि इन मिट्टी के बर्तनों में 25 हजार के सिक्के हैं। इन्हीं पैसों से स्वतंत्र तिवारी अपना नामांकन कराएंगे। पूछने पर पता चला कि ये लोग डौंडी लोहारा विकासखंड से आए हैं। ये सारा पैसा गांव वालों से चंदा करके जुटाया गया है। इसमें 1, 2, 5 और 10 रुपए के सिक्के हैं। जैसे ही ये खबर कलेक्टोरेट के अंदर गई, अधिकारियों के पसीने छूटने लगे। सवाल यही था कि इतने सारे सिक्के आखिर गिनेंगे कैसे? कुल 5 मिट्टी के बर्तनों में 5- 5 हजार के हिसाब से 25 हजार की रकम बताई जा रही थी। इसके अलावा उन घडों पर नारा लिखा हुआ था कि जेब में न पैसे , नल में न पानी, गरीब लोगों की है यही कहानी।

आखिर कहां से आए इतने सिक्के:

दुर्ग लोकसभा सीट से डौंडी लोहारा ब्लॉक के स्वतंत्र तिवारी ने मंगलवार को आजाद जनता पार्टी की ओर से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। स्वतंत्र के गांव वाले भी उनके साथ थे, जो मिट्टी के बर्तनों में एक, दो, पांच और 10 रुपए के सिक्के लेकर आए थे। स्वतंत्र ने कहा कि उन्हें चुनाव में खड़ा करने के लिए गांव के लोग पिछले कई महीने से ये पैसे इकट्ठा कर रहे थे। अब जाकर पूरे 25 हजार रुपए का कलेक्शन हो पाया है।

See also   समय पर मिला खाद, खिल उठी उम्मीदें

अधिकारियों कर्मचारियों ने की मशक्कत:

नामांकन के दौरान स्वतंत्र तिवारी की ओर से लाए गए सिक्कों को गिनने में अधिकारियों और कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 25 हजार के सिक्के गिनने में काफी वक्त जाया हो गया। उसके बाद तब कहीं जाकर उन्होंने अपना नामांकन करवाया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।